झुंझुनू

कलक्टर 5 बजकर 5 मिनट पर आए, 10 मिनट इंतजार किया, जैसे ही सवा पांच बजे पद संभाला

Ias Transfer In Rajasthan: झुंझुनूं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को ठीक सवा पांच बजे कलक्ट्रेट में पदभार ग्रहण कर लिया। यादव ने पांच बजकर पांच मिनट पर कलक्ट्रेट में खुद के चैम्बर में प्रवेश किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2023, 2:30 PM IST
jhunjhunu_new_dm.jpg
अब कुर्सी आपकी: झुंझुनूं में नए कलक्टर को पद का दायित्व सौंपते लक्ष्मण सिंह कुड़ी। 

Ias Transfer In Rajasthan: झुंझुनूं जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को ठीक सवा पांच बजे कलक्ट्रेट में पदभार ग्रहण कर लिया। यादव ने पांच बजकर पांच मिनट पर कलक्ट्रेट में खुद के चैम्बर में प्रवेश किया। चैम्बर के अंदर बने एक अन्य कमरे में लगभग दस मिनट का इंतजार किया। जैसे ही सवा पांच बजे, उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया।

पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने फिलहाल कोई प्राथमिकता नहीं बताई। केवल इतना कहा कि अपन मिलते रहेंगे। एक दो दिन में बात करेंगे। निवर्तमान कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने उन्हें चार्ज सौंपा। डॉ. यादव ने विभागीय अधिकारियों और कलक्ट्रेट के कर्मचारियों से परिचय भी लिया। इस दौरान एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, एसडीएम सुप्रिया कालेर, पीआरओ हिमांशु सिंह, एडीईओ उम्मेद सिंह महला, एपीआरओ विकास चाहर, शिवदयाल सैनी, जेपी शर्मा, परमेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

-जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को समय पर आने के लिए पाबंद करना।
-झुंझुनूं शहर के बीच से व दो नंबर रोड से अतिक्रमण हटाना।
-काटली नदी में बजरी के अवैध खनन को रोकना।
-खेतड़ी में ओवरलोड डम्परों पर रोक लगाना।
-अवैध निर्माण पर रोक लगाना, झुंझुनूं शहर में पार्किंग की सख्ती से पालना करवाना।
-खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकना।

Published on: