विस्थापितों के 'कब्ज़ों' पर चला पीला पंजा
दरअसल, जैसलमेर मुख्यालय के अमरसागर गांव क्षेत्र में यूआईटी ने मंगलवार को अतिक्रमणों पर पीला पंजा चलाया। पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से हटाए गए कच्चे-पक्के कब्जों को हटाए जाने का वहां बसे पाकिस्तान से आए शरणार्थी परिवारों ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान से परेशान हाल होकर अपने मूल निवास स्थान पर आए हैं, लेकिन अब उन्हें यहां भी बसने नहीं दिया जा रहा है।