झुंझुनू

राजस्थान में धर्म परिवर्तन करवा रहे महाराष्ट्र से आए लोग, Birthday Party के नाम पर बुलाया और फिर ऐसे दिया घटना को अंजाम

Jhunjhunu news: ये पूरा मामला झुंझुनूं के सिंघाना थाना क्षेत्र में स्थित डूमोली खुर्द गांव का है। फिलहाल पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 3:04 PM IST
Feature image

Rajasthan News: राजस्थान से धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र में स्थित डूमोली खुर्द गांव में जन्मदिन पार्टी की आड़ में धर्म परिवर्तन की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विश्व हिंदू परिषद और RSS के विरोध के बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया। दरअसल, रविवार शाम को जन्मदिन पार्टी की आड़ में कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन की सूचना मिली थी जिसके बाद ये कार्रवाई हुई।

ये है पूरा मामला

स्थानीय लोगों के मुताबिक, झुंझुनूं के सिंघाना थाना क्षेत्र के डूमोली खुर्द गांव में धर्म परिवर्तन करने की कोशिश चल रही थी। विरोध कर रहे लोगों ने बताया कि एक मकान में 2 गाड़ियों में सवार होकर करीब 1 दर्जन लोग पहुंचे। जन्मदिन पार्टी का बहाना बनाकर कुछ महिला और पुरुषों को बुलाया और उन्हें वीडियो के माध्यम से धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने की कोशिश की गई।

धीरे-धीरे ये बात गांव में फैल गई। विरोधी लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वहां मौजूद लोगों को हिंदू धर्म के बारे में गलत प्रचार कर धर्म परिवर्तन करवाने की प्रक्रिया की जा रही थी। मौके पर मौजूद विश्व हिंदू परिषद और RSS के लोगों ने विरोध किया। फिर गांव में जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाकर नारेबाजी की गई।

मौके पर पहुंची पुलिस

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस डूमोली खुर्द गांव पहुंची। वहां से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

वहां से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें कई महाराष्ट्र से आए लोग और कुछ स्थानीय लोग शामिल हैं। आरोपियों ने अपना नाम संजय रणधिवे निवासी मोहल सोलापुर (महाराष्ट्र), जैशन बरनाद निवासी चंदन नगर पुणे (महाराष्ट्र), शंकर लाल कुमावत निवासी रघुनाथगढ़ दादिया (सीकर), अमित खटीक निवासी नरेगांव पुणे, रही। पंचाराम कुमावत निवासी डुमोली खुर्द व कैलाश चौधरी मारवाड़ जंक्शन तिथि पाली बताया है।

इससे पहले विहिप के पदाधिकारियों, ग्रामीणों व जेपी बडा भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि डूमोली खुर्द के एक मकान में दो गाड़ियों चौबे में सवार होकर दस-बारह लोग आए हैं। यह लोग कुछ महिलाओं व पुरुषों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Updated on:
22 Oct 2024, 3:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में हरियाणा से लाकर बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे ट्रैक्टर, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई- 26 ट्रैक्टर सीज

झुंझुनूं में सरपंच चुनाव के बीच आधी रात क्या हुआ? खूनी जंग देख हिम्मत नहीं जुटा पाए ग्रामीण, 7-8 गाड़ियों से आए थे हमलावर

Jhunjhunu News: फर्जी मतदान के विरोध पर मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan News: 8 चिताएं जलीं, पीछे रह गईं तो बस परिवारों की सिसकियां और उम्रभर का दर्द; 2 गांवों में मातम

जिस गांव में हुई 8 लोगों की मौत, वहां न सड़क… न मोबाइल नेटवर्क; CM से बात करने मंत्री को स्टेट हाईवे तक जाना पड़ा