सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने बताया कि शनिवार को विभागीय टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत रिद्धि सिद्धि प्रथम में स्थिति ए स्क्वायर लॉन्ज एंड बार संस्थान के किचन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान यहां खाद्य पदार्थों में काफी गड़बड़ी मिली। यहां खराब गुणवत्ता वाले खाने का इस्तेमाल किया जा रहा था। किचन में वेज और नॉन वेज साथ में पकाए जा रहे थे जो नियमानुसार गलत है। साथ ही किचन में रखे हुए मशरूम में कीड़े भी मिले।