7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान सरकार दे रही है फ्री में स्कूटी, फटाफट ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Rajasthan Kali Bai Bheel Scooty Yojana 2024: इस योजना के अंतर्गत फ्री में स्कूटी प्रदान की जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 13 Oct 2024, 11:47 AM IST

Rajasthan Free Scooty Yojana: राजस्थान सरकार की कई योजनाएं छात्राओं के लिए लाभदायक सिद्ध हुई हैं। इनमें से ही एक योजना है- राजस्थान काली बाई भील स्कूटी योजना। इस योजना के अंतर्गत फ्री में स्कूटी प्रदान की जाती है। योजना का उद्देश्य है कि राजस्थान की छात्राओं को समर्थ बनाना और उनके भविष्य को रोशन करना।

ये छात्राएं हैं Eligible

- इस योजना के अंतर्गत 10वीं-12वीं की मेधावी छात्राओं को नि:शुल्क स्कूटी वितरित की जाती है।

- राजस्थान काली बाई भील स्कूटी योजना की शुरुआत वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुई।

- ये उन छात्राओं के लिए हैं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए या उससे कम है।

- छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।

- वे छात्राएं जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 65% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 75% अंकों के साथ उत्तीर्ण हैं, वे आवेदन कर सकती हैं।

- राजस्थान के किसी भी महाविद्यालय में ग्रेजुएशन के अंतर्गत एडमिशन ले चुकी छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।

- ग्रेजुएशन फर्स्ट इयर में एडमिशन और 12वीं उत्तीर्ण सत्र के बीच गैप नहीं होना चाहिए।

Apply करने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स है जरूरी

राजस्थान काली बाई भील योजना में आवेदन शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 है। आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स के रूप में ये चीजें अनिवार्य है-

- 10वीं/12वीं की मार्कशीट

- पासपोर्ट साइज फोटो

- राजस्थान का मूल निवास प्रमाण-पत्र

- जाति प्रमाण-पत्र

- आधार कार्ड

- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र

- कॉलेज फीस की रसीद साथ रखें

- कॉलेज में एडमिशन का प्रूफ

- खुद का मोबाइल नंबर

- खुद का ईमेल आइडी

ऐसे करें अप्लाई

- सबसे पहले https://hte.rajasthan.gov.in/ ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

- एसएसओ आईडी, और पासवर्ड डालकर कैप्चा फिल करें।

- होमपेज पर “Scholarships (CE)” पर क्लिक करें।

- इसके बाद आपको राजस्थान सरकार की कई योजनाओं की लिस्ट सामने खुलकर आ जाएगी।

- इसमें से आप 'काली बाई भील योजना' सलेक्ट कर लें।

- इसके अंतर्गत मांगी गई आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

- अब सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें।

ये छात्राएं हैं पात्र

अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), विशेष पिछड़ा वर्ग (MBC), एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित छात्राएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।

Kali Bai Bhil Scooty Yojana 2024 के लिए आवेदन 20 सितंबर से शुरू है। आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर है। इस योजना में वे छात्राएं जो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 65% अंकों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं तथा केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 75% अंकों के साथ उत्तीर्ण हैं, वे आवेदन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Rain Alert: राजस्थान में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, आज इन जिलों में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट