7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: राजस्थान में सुबह से हो रही जोरदार बारिश, आज इन जिलों में IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Rajasthan Weather Today: अभी-अभी आइएमडी ने 3 घंटे के लिए बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 13 Oct 2024, 10:16 AM IST

Rajasthan Weather News: राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है लेकिन हल्की बारिश का दौर अब भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 19 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही, अभी-अभी 3 घंटे के लिए बारिश का डबल अलर्ट भी जारी किया गया है।

तीन घंटे के अंदर इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग जयपुर की मानें तो राजस्थान के राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। यहां तीन घंटे के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।

उधर, अजमेर, सवाई माधोपुर, बारां, टोंक, बूंदी, सिरोही तथा झालावाड़ में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में तीन घंटे के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो आज 19 अक्टूबर को राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, उदयपुर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां आइएमडी जयपुर ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जो 13 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

आज तड़के सुबह से बारिश का दौर जारी

राजस्थान के कई जिलों में रविवार तड़के सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में झमाझम के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई। भीलवाड़ा शहर में आज सुबह 4 बजे से रिमझिम बारिश हो रही है। जिले के आकोला क्षेत्र में बारिश ने अपना तगड़ा रुख दिखाया। साथ ही बरुंदनी क्षेत्र में भी रात 2 बजे से तेज बारिश हो रही है।

उधर, सवाई माधोपुर में भी अलसुबह से एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई जिससे कटी फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा लगाया जा रहा है। उदयुपर जिले का भी कुछ ऐसा ही हाल है। सुबह की शुरुआत तेज बारिश से हुई। तड़के सुबह करीब 4 घंटे तेज बरसात हुई। ऐसे में नदी-नालों में फिर से आवक के आसार बने हुए हैं।

आगामी 2-3 दिनों तक ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की मानें तो पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, कोटा तथा जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन बादल छाए रहने तथा मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है। उधर, राजस्थान के उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट तो ये है आखिरी मौका, ऐसे बुक करेंगे तो मिलेगा ‘Confirm Ticket’