झुंझुनू

सेल्फी लेते समय युवती का फिसला पैर, बचाने को जीजा ने लगाई छलांग, दोनों की मौत

रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आए जीजा-साली की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती सेल्फी ले रही थी और पैर फिसलने से कुंड में गिर गई।
less than 1 minute read
• •
Aug 29, 2025
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं)। ग्राम पंचायत छापोली के कदमकुंड में शुक्रवार सुबह रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने आए जीजा-साली की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती सेल्फी ले रही थी और पैर फिसलने से कुंड में गिर गई। उसे बचाने के लिए जीजा ने छलांग लगाई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

पुलिस के अनुसार नीमकाथाना निवासी कृष्ण कुमार (28) पुत्र मुकेश कुमार अपने रिश्तेदारों के साथ छापोली स्थित कदमकुंड पर पिकनिक मनाने गए थे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव जवां निवासी सीनू कुमारी (21) पुत्री सुरेंद्र कुमार भी थी। वह एक चट्टान पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। उसे डूबता देख उसके जीजा कृष्ण ने भी कुंड में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए।

घटना के वक्त मंदिर में मौजूद पुजारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि गुरुवार को पूरा परिवार नीमकाथाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आया था। शुक्रवार सुबह सभी लोग पिकनिक के लिए कदमकुंड गए थे।

Updated on:
29 Aug 2025 08:29 pm
Published on:
29 Aug 2025 08:29 pm
Also Read
View All
‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ