
नारनौल. शहर में दिनदहाड़े छोटे बच्चों को अगवा रने वाली एक महिला को सोमवार को बच्चे के अभिभावकों ने उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया जब वह एक बच्ची को उठा कर भाग रही थी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे बच्चे के पिता ने जब देखा कि कोई औरत उसके बच्चे को ले करके भाग रही है तो उसने उस औरत का पीछा कर मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार कनीना के वार्ड नंबर 12 निवासी भरत सिंह जो कनीना कोसली रोड पर स्थित अपने ट्यूबवेल पर परिवार के साथ में रह रहा है। उसकी 4 वर्षीय बच्ची जो बच्चों के साथ वहां खेल रही थी। उसी दौरान एक अनजान महिला ने बच्ची को गोदी लेकर जाने लगी। भरत सिंह ने दौडकऱ उस महिला को पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को आरोपित महिला को सौंप दिया गया।
महिलाओं को बांटे सिलेण्डर
सूरजगढ़. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत बेरला के अटल सेवा केन्द्र में नि:शुल्क गैस सिलेण्डर का वितरण किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ पंस. प्रधान सुभाष पूनिया थे। अध्यक्षता सरपंच वीरसिंह खरडिय़ा ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद सोमवीर लाम्बा, पसस. रतनसिंह थे। सूरजगढ़ गैस ऐजेंसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बीपीएल, एससीएसटी की 74 महिलाओं को गैस कनेक्शन वतरण किया।
मेनका को पीएचडी
झुंझुनूं. शहर की रसायन विज्ञान की मेनका चौधरी को डवलपमेन्ट ऑफ नैनो मैटेरियल फॉर रियूवल ऑफ पाल्यूटेन्ट विषय पर अपना शोध पूरा करने पर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध प्रो.सुनीता कुंभट के निर्देशन में पूरा किया है।