झुंझुनू

GirlFriend के घर पहुंचा BoyFriend फिर Love Story का हुआ बेहद खौफनाक The End

LOVE STORY : घटना की जानकारी लगने पर दोनों को एम्बुलेंस से बुहाना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 12:31 PM IST
buhana

बुहाना.

उपखंड के धूलवा गांव में एक लड़का एवं एक लड़की ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर मौत को गले लगा लिया। मामला प्रेम-प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। घटना गुरुवार अलसुबह की बताई गई है। घटना की जानकारी लगने पर दोनों को एम्बुलेंस से बुहाना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकीय टीम ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी विमल कुमार दीक्षित ने बताया कि मृतक लड़की गांव धूलवा और मृतक लड़का बुहाना के वार्ड तेरह निवासी श्रवण कुमार था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों में प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।

बुहाना से श्रवण कुमार धूलवा लड़की के घर पहुंचा और दोनों ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के समय लड़की का पिता कुएं पर गया हुआ था। करीब साढ़े तीन बजे लड़का-लड़की को उल्टी करते देखकर पिता को कुएं से घर पर बुलाया गया।

दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बुहाना से एम्बुलेंस मंगाकर उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए।

करीब 11 बजे दोनों के शवों का तीन सदस्य डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मृतक लड़की के पिता की रिपोर्ट पर मृग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

लड़का-लड़की के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया है। मृतक लड़की के पिता की रिपोर्ट पर मृग दर्ज की गई है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। अनुसंधान जारी है।
-विमल कुमार दीक्षित, थाना प्रभारी, बुहाना

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में हरियाणा से लाकर बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे ट्रैक्टर, परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई- 26 ट्रैक्टर सीज

झुंझुनूं में सरपंच चुनाव के बीच आधी रात क्या हुआ? खूनी जंग देख हिम्मत नहीं जुटा पाए ग्रामीण, 7-8 गाड़ियों से आए थे हमलावर

Jhunjhunu News: फर्जी मतदान के विरोध पर मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, हत्या का मामला दर्ज

Rajasthan News: 8 चिताएं जलीं, पीछे रह गईं तो बस परिवारों की सिसकियां और उम्रभर का दर्द; 2 गांवों में मातम

जिस गांव में हुई 8 लोगों की मौत, वहां न सड़क… न मोबाइल नेटवर्क; CM से बात करने मंत्री को स्टेट हाईवे तक जाना पड़ा