जानिए कौन अजय जैतपुरा
अजय जैतपुरा हार्डकोर अपराधी है। चूरू जिले के हमीरवास थाने का हिस्ट्रीशीटर व जैतपुरा गांव का रहने वाला है। वर्ष 2006 में मारपीट के मामले में नामजद आरोपित होने के बाद अजय जैतपुरा अपराध की दुनिया के दलदल में फंसता चला गया। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपराध की दुनिया में अपना नाम कमाने के लिए एक के बाद एक अपराध करता चला गया। आज उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती, राजकार्य में बाधा, मारपीट व चोरी के करीब 42 मामले दर्ज हो चुके थे।