6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : सादुलपुर एडीजे न्यायालय में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा को मारी गोली, एडवोकेट समेत दो अन्य भी घायल

सादुलपुर में न्यायालय परिसर में घुसकर एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी गई। यहां अचानक अंधाधुंध फायरिंग से अफरा-तफरा मच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 Jan 2018, 2:38 PM IST

firing on ajay jaitpura

सादुलपुर (चूरू).

राजस्थान में गैंगवार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार दोपहर को राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर में न्यायालय परिसर में घुसकर एक हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी गई। यहां अचानक अंधाधुंध फायरिंग से अफरा-तफरा मच गई व हिस्ट्रीशीटर, उसका एडवोकेट समेत तीन घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में सादुलपुर से हिसार रैफर किया गया है।

इस मौलाना ने कहा- अधिकांश आतंकी होते हैं मुस्लमान, लेकिन..., जानिए पूरा मामला


जानकारी के अनुसार अपराधी अजय जैतपुरा चूरू जिले के हमीरवास थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले में चल रहे हैं। वर्तमान में अजय जैतपुरा जमानत पर चल रहा है। बुधवार दोपहर को उसकी सादुलपुर के मिनी सचिवालय स्थित एडीजे कोर्ट में पेशी थी। अजय जैतपुरा अपने एडवोकेट रतन लाल प्रजापत के साथ पेशी पर एडीजे न्यायालय में पहुंचा था। इस दौरान एक जीप में सवार होकर आए बदमाशों ने न्यायालय परिसर में घुसकर उस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में अजय जैतपुरा, एडवोकेट रतनलाल प्रजापत व एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।


न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी
दोपहर को न्यायालय परिसर में काफी भीड़ थी। इस दौरान अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई देने पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि कोई हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पर गोली चलाकर भाग गया है।


हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी
अजय जैतपुरा पर फायरिंग क्यों व किसने की। इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। जैतपुरा पर गोली चलाने के बाद बदमाश घटनास्थल पर खड़ी अपनी जीप में सवार होकर मिनी सचिवालय रोड से हरियाणा हाईवे की तरफ चले गए। ऐसे में पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर सख्त नाकाबंदी करवाई है।


पुलिस अधिकारी मौके पर
न्यायालय परिसर में फायरिंग की सूचना पर डीएसपी सुरेन्द्र चन्द्र जांगिड़ और एसएचओ भगवान राम मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना कर फायरिंग करने वालों की तलाश में कई टीमें हरियाणा रवाना की है।