6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनंदपाल एनकाउंटर स्पॉट मालासर से अब आई ये बड़ी खबर, इसी बात को लेकर तो मचा था बवाल

सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीके शुक्ला व आरके सिन्हा के नेतृत्व में गांव मालासर पहुंची टीम ने आनंदपाल के एनकाउंटर स्थल का जायजा लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 10 Jan 2018, 6:53 PM IST

anandpal

रतनगढ़. सीबीआई ने क्षेत्र के बहुचर्चित आनंदपाल एनकाउंटर मामले की जांच बुधवार को शुरू कर दी।
सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीके शुक्ला व आरके सिन्हा के नेतृत्व में गांव मालासर पहुंची टीम ने आनंदपाल के एनकाउंटर स्थल का जायजा लिया।

टीम में 15 सदस्य शामिल थे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक नारायणदान भी टीम के साथ थे। मालासर में मौका निरीक्षण के बाद टीम आनंदपाल के पैतृक गांव सांवराद के लिए रवाना हो गई।

गौरतलब है कि 24 जून 2017 को मालासर में श्रवणसिंह राजपूत के घर आनंदपाल का एनकाउंटर हुआ था। करणी सेना, राजपूत युवक मंडल व राजपूत समाज के कई संगठनों ने एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर आंदोलन किए थे।