झुंझुनू

राजस्थान रोडवेज की बस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

झुंझुनू/खेतड़ीनगर। पुलिस ने राजस्थान रोडवेज बस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की शिशियां बरामद की गई हैं।
less than 1 minute read
Apr 10, 2024
khetri_news.jpg

झुंझुनू/खेतड़ीनगर। पुलिस ने राजस्थान रोडवेज बस में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की शिशियां बरामद की गई हैं। थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की सिंघाना से खेतड़ी जा रही रोडवेज बस में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। इस पर आजाद मार्केट के पास नाकाबंदी की गई। जहां पुलिस ने बस को रोक कर तलाशी ली तो उसमें बैठा युवक वार्ड 15 मीणा का मोहल्ला थोई निवासी महेंद्र मीणा (20) पुत्र हरीराम मीणा घबरा गया।

तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ की शिशियां मिली। पुलिस ने जिला औषधि नियंत्रक अधिकारी को मौके पर बुलाया तथा युवक के पास मिले नशीले पदार्थों की तस्दीक करवाई तो सामने आया कि युवक प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। पुलिस ने युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत तीन-चार मामले पहले से दर्ज हैं। इस दौरान टीम में थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल, एचसी राजेश कुमार, कांस्टेबल योगेश, नेमीचंद, चंद्रपाल आदि शामिल थे।

Updated on:
10 Apr 2024 01:09 pm
Published on:
10 Apr 2024 01:09 pm