16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhunjhunu:’सब तेरे लिए हो रहा है…’ फेसबुक पर लगाई प्रेमिका के लिए 11 भावुक पोस्ट, फिर दे दी जान

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महपालवास निवासी संदीप जाट के रूप में हुई है। जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था।
3 min read
Google source verification
Sandeep Jat suicide case (1)

संदीप जाट। पत्रिका फाइल फोटो

झुंझुनूं। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महपालवास निवासी संदीप जाट के रूप में हुई है। जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। घटना से ठीक पहले युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई भावुक संदेश पोस्ट किए थे। फेसबुक पर उसने 11 स्टोरी साझा कीं। जिनमें एक युवती के साथ कई तस्वीरें और विदाई जैसे संदेश थे। जबकि इंस्टाग्राम पर लिखे अंतिम संदेश में उसने एक युवती के परिजनों द्वारा धमकियां दिए जाने का आरोप लगाया।

उधर, मृतक के भाई ने भी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संदीप शाम को घर से सूरजगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि दिल्ली कैंट से जयपुर जा रही सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

सूचना पर सूरजगढ़ पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। स्टेशन मास्टर ने भी युवक के ट्रेन के आगे कूदने की जानकारी पुलिस को दी। बाद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से ठीक पहले संदीप ने फेसबुक पर लगातार 11 स्टोरी पोस्ट कीं। इनमें एक युवती के साथ उसकी कई तस्वीरें थीं।

एक स्टोरी में उसने लिखा— "Good byy 🙏🙏 life time liya, khusi khusi ja rha hu, koi galti hui ho to maaf karna."

दूसरी स्टोरी में लिखा— "Sabhi bhaiyo ko ram ram or Good byy. Koi galti hui ho to maaf karna, kisi ka dil dukhaya ho to Good byy… maaf karna muje."

एक अन्य स्टोरी में युवती के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा— "Life partner… Miss you jaan."

अंतिम संदेश- सब तेरे हुए हो रहा है

इसी दौरान इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अंतिम संदेश में उसने लिखा कि जो कुछ भी हो रहा है, वह एक युवती के लिए हो रहा है तथा युवती के परिजनों द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दिए जाने का आरोप लगाया। पोस्ट में उसने लिखा कि वह डर की वजह से यह कदम उठा रहा है और अंत में युवती के लिए "Love You" लिखा।

लड़की के घरवालों पर धमकी का आरोप

मृतक के भाई की ओर से सूरजगढ़ थाने में दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि संदीप का पिछले कुछ समय से एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब एक वर्ष पहले इस संबंध की जानकारी युवती के परिजनों को हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो माह से युवती के परिजन संदीप को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। डर के कारण उसने युवती से बातचीत भी बंद कर दी थी और छिप-छिपकर आना-जाना करता था।

रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया है कि कई बार उसके साथ मारपीट की गई और लगातार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती थीं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि संदीप ने इन परिस्थितियों का जिक्र अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर भी किया था। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई जानकारी हटा दी और अकाउंट भी स्थायी रूप से बंद कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हम वायरल फोटो और वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग