16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कार की डिग्गी में छिपकर घर आई पत्नी’, पुलिस तक पहुंचा अलवर के प्रतिष्ठित कारोबारी के बेटे-बहू का विवाद

Saurabh-Shikha Dispute: अलवर शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी का पारिवारिक विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने कारोबारी सौरभ डाटा की शिकायत पर सौरभ की पत्नी शिखा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Jul 16, 2026

Saurabh-Shikha Dispute

शिखा और सौरभ। फोटो: पत्रिका

Alwar Businessman Family Dispute: अलवर शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी का पारिवारिक विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने कारोबारी सौरभ डाटा की शिकायत पर सौरभ की पत्नी शिखा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सौरभ डाटा की पत्नी शिखा ने आईजी राहुल प्रकाश और अलवर एसपी सुधीर चौधरी को खुद के घर में आने-जाने से रोकने की शिकायत दी।

पुलिस को दी रिपोर्ट में सौरभ डाटा ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी और लंबे समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। वर्ष 2021 में पत्नी और पुत्री को गुरुग्राम स्थित फ्लैट में रहने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद विवाद समाप्त नहीं हुआ। डाटा परिवार का खाद्य तेल और वनस्पति घी बनाने का बिजनेस है। इस समूह की प्रमुख कंपनी विजय सॉल्वेक्स लिमिटेड है, जो देश भर में अपने स्कूटर और ओलिगो ब्रांड के नाम से जानी जाती है।

कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर रखी

सौरभ ने रिपोर्ट में बताया कि उसने वर्ष 2025 में तलाक की याचिका दायर की थी, जिसे बाद में वापस ले लिया। इसके बाद 29 मई 2026 को फिर से तलाक की याचिका दायर की, जिसकी सूचना पत्नी को भेजी जा चुकी है। उसका आरोप है कि 13 जुलाई को शिखा हरियाणा नंबर की कार में रिश्तेदार के साथ अलवर स्थित मकान पर पहुंची। वह कार की डिक्की में छिपकर परिसर में दाखिल हुईं और बाद में घर के वीडियो बनाकर अन्य लोगों को भेजे।

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि इससे पहले परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस में पाबंद कराने की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, 14 जुलाई को शिखा और उनके साथ मौजूद एक महिला उनके कार्यालय पहुंचीं, जहां एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया और वीडियो बनाए गए। इसकी अलग से शिकायत भी कोतवाली थाने में दी गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

शिकायत में यह भी कहा

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सौरभ डाटा के माता-पिता पहले ही परिवार की सुरक्षा को लेकर कोतवाली थाने में प्रार्थना पत्र दे चुके थे। पुलिस ने जांच के बाद संबंधित न्यायालय में पाबंद करने की कार्रवाई के लिए इस्तगासा पेश किया था। इसी बीच 13 जुलाई को पत्नी के घर आने और बाद की घटनाओं को भी उसी विवाद की कड़ी बताते हुए पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।