झुंझुनू

ममता शर्मसार : मां ने 2 माह की बेटी का दबाया गला, मरोड़ी गर्दन, CCTV ने खोला राज

झकझोर देने वाली घटना में एक महिला ने अपनी दो माह की बीमार बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।
less than 1 minute read
• •
Sep 12, 2022
jh1.jpg

सिंघाना (झुंझुनूं)। नारनौल, हरियाणा के अस्पताल में झकझोर देने वाली घटना में एक महिला ने अपनी दो माह की बीमार बच्ची का गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया।

अस्पताल के डॉक्टरों व पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले झुंझुनूं जिले के सागा गांव की रहने वाले सुमन ने दो माह की बच्ची को सांस लेने में दिक्कत के चलते हरियाणा के नारनौल के एक अस्पताल में दो सितम्बर को भर्ती कराया था। तीन दिन तक डॉक्टरों ने बच्ची को स्पेशल वार्ड में रखकर इलाज किया। बच्ची थोड़ी ठीक हुई तो डॉक्टर ने उसे दूध पिलाने के लिए मां को दे दिया। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शनिवार को केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

कम हुई धड़कन तो चौंके डॉक्टर...
नौ सितम्बर की रात स्टाफ ने फोन कर डॉक्टर को बताया बच्ची की धड़कन कम हो रही है, जिसके बाद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान थे कि आखिर अचानक क्या हुआ। शक होने पर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए।

फुटेज देख उड़े होश
इस दौरान एक सीसीटीवी फुटेज देखकर सभी हैरान रह गए। इस फुटेज में बच्ची की मां ही उसका गला दबाती और गर्दन मरोड़ती दिखाई दी, जिसके बाद डॉक्टर रितेश यादव ने पुलिस को सूचना दी।

Updated on:
12 Sept 2022 01:21 pm
Published on:
12 Sept 2022 01:21 pm
Also Read
View All
‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता

Jhunjhunu: संत की मौत का बड़ा खुलासा, पुलिस ने कहा- दुर्घटना नहीं, हत्या थी, डिप्टी एसपी ने बताई पूरी क्राइम स्टोरी

7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ