झुंझुनू

Rs 2,00,00,000 की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार ASP Divya Mittal को लेकर अब आई ये बड़ी खबर

झुंझुनूं एसीबी की टीम ने एएसपी इस्माइल खान के नेतृत्व में सोमवार सुबह आठ बजे पिलानी रोड पर ASP Divya Mittal के निवास पर दबिश दी। टीम ने एएसपी के घर को बाहर से बंद कर दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2023, 11:36 AM IST
asp_divya_mittal_1.jpg

चिड़ावा@पत्रिका. झुंझुनूं एसीबी की टीम ने एएसपी इस्माइल खान के नेतृत्व में सोमवार सुबह आठ बजे पिलानी रोड पर ASP Divya Mittal के निवास पर दबिश दी। टीम ने एएसपी के घर को बाहर से बंद कर दिया। एएसपी दिव्या मित्तल को एसीबी ने दो करोड़ की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

डरा-धमका कर रिश्वत मांगने का आरोप-
मित्तल पर एनडीपीएस के मामले में दलाल के जरिए डरा-धमका कर रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी टीम में एएसआई सुभाष, मनोज कुमार, त्रिलोकचंद, महिला कांस्टेबल रश्मि के अलावा दो सरकारी गवाह भी शामिल थे। एएसपी इस्माइल खान ने बताया कि दिव्या मित्तल के निवास से दस्तावेज जब्त किए हैं। जिसे रिपोर्ट के साथ उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

पिलानी रोड पर है निवास-

अजमेर में एसओजी में एएसपी के पद पर कार्यरत दिव्या मित्तल मूलत:चिड़ावा निवासी हैं। दिव्या ने पिलानी रोड पर दुर्गा टॉकिज के पास ऑन रोड मकान बना रखे हैं। जहां उनके परिवार के सदस्य निवास करते हैं। दिव्या की चिड़ावा में ही अन्य जगह पर भी मकान बताए जा रहे हैं। हालांकि एसीबी ने इसे सर्च कार्रवाई से दूर रखा।

Published on: