8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां-बेटे को कमरे में बंद कर 32 तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवर ले गए डकैत

राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में कनेरा थानान्तर्गत अनोपपुरा में हथियारबंद छह-सात डकैतों ने मकान में घुसकर मां-बेटे को बंधक बना लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 17 Jan 2023, 10:17 AM IST

gold_robbery_in_rajasthan.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले में कनेरा थानान्तर्गत अनोपपुरा में हथियारबंद छह-सात डकैतों ने मकान में घुसकर मां-बेटे को बंधक बना लिया। डकैत पिस्तौल व तलवार से डरा-धमकाकर वहां से 32 तोला वजनी सोने के आभूषण व नकदी सहित करीब सोलह लाख रूपए का माल ले गए। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार अनोपपुरा निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र पर्वत सिंह ने कनेरा थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह शनिवार रात को अफीम की फसल की देखरेख के लिए खेत गया था। तभी रात को छह-सात हथियारबंद डकैत घर में घुस गए और नरेन्द्रसिंह की पत्नी व पुत्र शिवराज सिंह को बंधक बना लिया। डकैतों ने पिस्तौल और तलवार से धमकाकर नरेन्द्रसिंह की पत्नी के पहने सोने के गहने खुलवा लिए और मां-बेटे को कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें : कम्पाउंडर ने पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, दर्दनाक मौत, पिता बोला- बेटे को जीने का हक नहीं

इसके बाद वहां रखी पेटी का ताला तोड़कर नकदी निकाल ली। डकैत वहां से करीब 32 तोला वजनी सोने के आभूषण, आधा किलो वजनी चांदी के आभूषण व बीस हजार रुपए ले गए। इनकी कीमत करीब सोलह लाख रूपए बताई जा रही है। आधी रात बाद करीब तीन बजे पत्नी ने नरेन्द्रसिंह को फोन पर घर पर डकैती होने की जानकारी दी।

नरेन्द्रसिंह खेत पर काम कर रहे मजदूर शंकर व रतन को लेकर मोटरसाइकिल पर घर पहुंचा, इससे पहले ही आरोपी वहां से भाग चुके थे। भागते समय आरोपी इसी गांव के जगपाल सिंह की मोटरसाइकिल भी ले गए। सूचना मिलने पर कनेरा थाना प्रभारी घेवरचंद पुलिस जाप्ते सहित अनोपपुरा पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत व पुलिस उप अधीक्षक निम्बाहेड़ा आशीष कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने लूट व डकैती की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के बारे में पता लगाने के प्रयास शुरू किए हैं। मौके पर एमओबी व डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया।