झुंझुनू

‘मम्मी का मर्डर कर दिया’, राजस्थान में PWD कर्मचारी ने मां की हत्या कर बहन को किया कॉल, अनुकंपा पर लगी थी नौकरी

Nawalgarh Murder Case: झुंझुनूं के नवलगढ़ में एक युवक पर अपनी मां की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी।
2 min read
• •
Jul 09, 2026
jhunjhunu murder case
घटनास्थल और आरोपी की फाइल फोटो: पत्रिका

PWD Employee Killed Mother: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मृतका की पहचान प्रभाती देवी पत्नी शीशराम के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में रह रही थीं। आरोपी बेटा राजवीर लोक निर्माण विभाग (PWD) में UDC पद पर कार्यरत है। उसे पिता की जगह अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब का सेवन करता था।

घटनास्थल का फोटो: पत्रिका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय घर में मां और बेटा ही मौजूद थे। देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने के बाद आरोपी ने घर में रखे चाकू से मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन और जीजा को फोन कर पूरी घटना की जानकारी भी दी।

बहन को कॉल करके मर्डर की दी जानकारी

वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन करके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। नवलगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। वहीं टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं। पुलिस ने घर को सील करके जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद और आरोपी की शराब की आदत जैसी बातें सामने आई हैं। हालांकि हत्या की असली वजह और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। मृतका के दामाद की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे के सभी कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
09 Jul 2026 02:22 pm
Published on:
09 Jul 2026 01:31 pm
Also Read
View All
Rajasthan: पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, सरपंच पर जानलेवा हमले का इनामी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा मिला

Rajasthan Panchayat Chunav: झुंझुनूं जिले में 23 जनप्रतिनिधि अयोग्य घोषित, नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

Jhunjhunu News: मतदाताओं के गणित ने बदली पंचायतों की सियासी तस्वीर, जानिए गांवों की सरकार बनाने में किसकी रहेगी अहम भूमिका

Rajasthan Panchayat Election: ‘सरपंच बनी, तो कुंवारों के लिए लुगाई की व्यवस्था करूंगी’, पंचायत चुनाव से पहले चर्चा में अनूठा वादा

‘गाड़ी में मत बैठाओ, मेरे बच्चे छोटे हैं’: झुंझुनूं में 15 हजार की घूस लेते महिला JEN अरेस्ट, पकड़े जाते ही देने लगी बच्चों का वास्ता