झुंझुनू

Good News : रेलवे का तोहफा, अब सीकर से मिलेगी अयोध्या व गुवाहाटी के लिए ट्रेन

Railways Gift : रेलवे का तोहफा। शेखावाटी वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब सीकर या चूरू से अयोध्या व गुवाहाटी के लिए ट्रेन मिलेगी। जानें किन स्टेशनों पर होगा ठहराव।

less than 1 minute read
Railways Gift Now Trains for Ayodhya and Guwahati will be Available from Sikar
रेलवे का तोहफा। शेखावाटी वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

Railway New Facility : झुंझुनूं जिले की जनता अब सीकर या चूरू जाकर अयोध्या व गुवाहाटी के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। रेलवे ने गुवाहाटी-श्रीगंगानगर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। गर्मियों की दो महीने की छुट्टी में ये साप्ताहिक ट्रेन कुल 9 ट्रिप करेगी। जिसमें ट्रेन हर रविवार को सीकर स्टेशन पहुंचकर गुवाहाटी के लिए रवाना होगी। वापसी में शुक्रवार को सीकर रुकेगी।बुधवार को गुवाहाटी से शाम 18.15 बजे रवाना हुई ट्रेन (05636) शनिवार को दोपहर 3.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंच चुकी है। अब रविवार को श्रीगंगानगर से दोपहर 1.20 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन (05635) बुधवार रात 12.25 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। गुवाहाटी से श्रीगंगानगर की यात्रा के दौरान ट्रेन सीकर स्टेशन पर शुक्रवार शाम को छह बजे पहुंचकर पांच मिनट रुकेगी। इसी तरह रविवार को वापस गुवाहाटी जाते समय ट्रेन सीकर स्टेशन पर रात 9.57 बजे पहुंचकर 10.02 बजे रवाना होगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

श्रीगंगानगर-गुवाहाटी ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा, सादुलपुर, चूरू से होते हुए सीकर पहुंचेगी। आगे रींगस, जयपुर, गांधीनगर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नोज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफरपुर, समस्तीपुर, बरीनी, बेगुसराय, खंगरिया, नवगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुडी, दलगांव, अलपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव, गोलपाडा टाउन व कामाक्ष्या होते हुए गुवाहाटी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -

Published on:
06 May 2024 03:42 pm