झुंझुनू

राजस्थान के इस जिले में देसी खानपान से शतायु वोटरों की संख्या सबसे ज्यादा, जानकर होगी हैरानी?

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: इस बार हो रहे लोकसभा चुनावों में पूरे राज्य में सौ वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में है। इनकी संख्या 1802 है। इसका कारण देसी खानपान व शारीरिक मेहनत माना जा रहा है। खास बात यह है इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

2 min read
Apr 10, 2024

Jhunjhunu Lok Sabha Elections 2024: इस बार हो रहे लोकसभा चुनावों में पूरे राज्य में सौ वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में है। इनकी संख्या 1802 है। इसका कारण देसी खानपान व शारीरिक मेहनत माना जा रहा है। खास बात यह है इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

आयुर्वेद विभाग के रिटायर्ड उप निदेशक वैद्य चंद्रकांत गौतम चिराना के अनुसार झुंझुनूं क्षेत्र के लोग भोजन में दूध, दही, छाछ, ग्वारफली, कैर, सांगरी इत्यादि प्राकृतिक पौषक पदार्थों का भरपूर प्रयोग करते हैं। खाने में बाजरा, ज्वार, मोठ, मूंग, चना इत्यादि मोटे अन्न का उपयोग करते हैं। शारीरिक मेहनत ज्यादा करते हैं। यह उनकी लम्बी उम्र का राज है। गौतम के अनुसार ऋषि आचार्य चरक ने मरूभूमि को स्वास्थ्य रक्षक बताया है।

लोकतंत्र की बड़ी आहुति... मेरा भी वोट कीमती...

अलवर के रूपबास की 104 वर्षीय नारायणी देवी की उम्मीद टूट चुकी थी कि बढ़ती उम्र के कारण वह वोट नहीं डाल पाएंगी, लेकिन होम वोटिंग ने उनके सपने को साकार कर दिया। नारायणी देवी ने कहा कि उनका भी एक वोट सरकार बनाने में योगदान देगा।

ये है गणित





















महिला मतदाता1,451
पुरुष मतदाता288
थर्ड जेंडर1
कुल1740
















महिला मतदाता57
पुरुष मतदाता5
कुल62

पूरे राजस्थान में

















100 से 109 वर्ष के मतदाता19,149
110 से 120 वर्ष के मतदाता634
120 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता70

गर्म पानी पीता हूं, पैदल चलता हूं: भातुराम

झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के काटलीपुरा गांव के भातुराम सैनी की उम्र 104 वर्ष है। उन्होंने बताया कि बाजरा, जौ सहित अन्य मोटे अनाज खाने में लेता हूं। हमेशा गर्म पानी पीता हूं। आज भी इस उम्र में 5 से 6 किलोमीटर प्रतिदिन घूमने जाता हूं। आप भी मोटा अनाज खाएं और बीमारियों को दूर भगाएं।

Published on:
10 Apr 2024 11:48 am
Also Read
View All