झुंझुनू

बढ़ने लगे प्याज के भाव, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर

शेखावाटी के प्याज की खेती किसान बड़ी मेहनत के साथ करते हैं। शेखावाटी के प्याज की अलग अलग किस्म के हिसाब से पड़ौसी राज्यों में मांग है।
less than 1 minute read
May 19, 2023
Shekhawati Onion
बढ़ने लगे प्याज के भाव, किसानों में दौड़ी खुशी की लहर

झुंझुनू/गुढागौड़जी। शेखावाटी के प्याज की खेती किसान बड़ी मेहनत के साथ करते हैं। शेखावाटी के प्याज की अलग अलग किस्म के हिसाब से पड़ौसी राज्यों में मांग है। कई किसान प्याज का बीज तैयार करते हैं तो कई किसान प्याज की बुआई करते हैं।

काफी किसान प्याज का स्टॉक कर लंबे समय तक प्याज का व्यापार भी करते हैं। इस बार प्याज की खुदाई के समय प्याज के भाव बिल्कुल कम यानी एक से डेढ़ रुपए किलो हो गए थे। इस कारण किसानों के चेहरे मायूस थे। क्योंकि उनकी की हुई मेहनत का नतीजा उन्हे नहीं मिल रहा था। लेकिन इन दिनों बाजार में प्याज की मांग बढ़ी है। इस कारण प्याज के भाव बढ़ने लगे हैं।

अब प्याज के थोक भाव सात से आठ रुपए किलो हो गए हैं और भाव बढ़ने के भी आसार हैं। प्याज के भाव कम होने का एक कारण मौसम में नमी भी रही। कम भाव के कारण किसानों ने प्याज का स्टॉक ही किया।

रघुनाथपुरा के किसान मूलचंद मंडीवाल ने बताया कि 10 बीघा में प्याज की बुआई की थी। प्याज की उपज भी ठीक हुई थी। लेकिन भाव नहीं रहने के कारण बुआई में लगी मजदूरी भी नहीं बन पाई। इन दिनों प्याज के भाव बढ़े है। इस कारण किसानों के चेहरे पर खुशी है।

Published on:
19 May 2023 05:52 pm