झुंझुनू

मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने युवक ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, देखते ही पुजारी के उड़ गए होश !

पुलिस थाने में कस्बे के वार्ड 18 स्थित शनि मन्दिर के पुजारी ने 3 दिन पहले मन्दिर में हुई चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
2 min read
theft in shani temple in malsisar jhunjhunu
मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने युवक ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, देखकर पुजारी भी चौंक गया

मलसीसर.

पुलिस थाने में कस्बे के वार्ड 18 स्थित शनि मन्दिर के पुजारी ने 3 दिन पहले मन्दिर में हुई चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जानकारी के अनुसार वार्ड 18 निवासी चम्पालाल भार्गव ने तीन युवकों के खिलाफ मन्दिर से छत्र चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार भार्गव मौहल्ले में स्थित शनि मन्दिर में प्रतिदिन पूजा अर्चना करते है। शनिवार देर रात को पूजा अर्चना के बाद चम्पालाल अपने घर चला गया था। जिसके बाद से मन्दिर में प्रतिमा के ऊपर लगाये गये छत्र गायब हो गये। घटना का पता लगने के बाद मौहल्ले के लोगों ने अपने स्तर पर चोरों का पता लगाने की कोशिश की बाद में मगंलवार को पुलिस थाने में शक के आधार पर मलसीसर के रोशन ईलाही, सलीम शेख व भीम सिंह भार्गव के खिलाफ मन्दिर में चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। रिर्पोट में बताया कि आरोपितों ने चोरी किये गए छत्र अलसीसर में पहंंच कर वहां पर किसी सुनार को बेच भी दिए है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद संभावित जगहों पर दबिश देकर युवकों से पूछताछ कर रही है।

Read More :


दान पात्र नहीं टूटने से बची दान राशि
आरोपित युवकों ने मन्दिर में घटना को अंजाम देने के बाद मन्दिर परिसर में रखे दान पात्र को तोडने का भी प्रयास किया। लेकिन दान पात्र नहीं टूटने के कारण उसमें रखी धन राशि बच गई। जानकारी के अनुसार नामजद तीनों युवक नशे के आदि है एवं नशे के लिए रुपए खत्म होने के कारण वारदात को अंजाम दे डाला।

Read More :

Published on:
06 Jun 2018 11:36 am