4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताला तोड़कर घर पर किया कब्जा, महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ की ये शर्मनाक हरकत

कस्बे में सोमवार को वार्ड तीन स्थित एक घर का ताला तोडकऱ कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया है
2 min read
Google source verification
mahila marpit

ताला तोडकऱ घर पर किया कब्जा, महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ की ये शर्मनाक हरकत

बिसाऊं. कस्बे में सोमवार को वार्ड तीन स्थित एक घर का ताला तोडकऱ कब्जा करने का प्रयास कर रहे लोगों को पुलिस ने शंतिभंग में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सोहनलाल के मुताबिक वार्ड तीन निवासी नदीम पुत्र अयूब खत्री ने फोन पर सूचना दी कि उसके मकान पर बिसाऊ निवासी इमरान तेली, पीथीसर निवासी अयूब पुत्र मुमताज खां, महफूज पुत्र रमजान एवं आसिफ पुत्र गुलाम मुस्तफा, चूरू निवासी अजीज पुत्र इंतजार, घंटेल निवासी गंगासिंह पुत्र जसवंत सिंह तथा प्रभुसिंह पुत्र गोपालसिंह ओर 15-20 अन्य ने ताला तोड़ कर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने विरोध करने पर नदीम की मां तथा ताई के साथ मारपीट की। आरोपियों ने घर से नगदी भी चुरा ली। मौके पर पहुंचे एसएचओ सोहनलाल ने सातों नामजद आरोपियों को थाने पर लाकर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया अभी इस सम्बंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

डाकसेवकों की हड़ताल जारी, दिया धरना
चिड़ावा . अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले चल रही डाकसेवकों की हड़ताल सोमवार को 14वें दिन भी जारी रही। जिलाध्यक्ष कुलदीप धनखड़ की अध्यक्षता में मुख्य डाकघर के सामने धरना दिया गया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने मांग नहीं मानी तो अंादोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर जगदीश, सुरेंद्र, शेरसिंह, सुरेश, सुभाषचंद्र, संत कुमार, शंकरलाल, ओमसिंह, दाता राम, रामनिवास, गोर्वधनसिंह, कप्तान सिंह, हरीराम, राजकुमार, नारायण सिंह, नंदलाल, सत्यवीर आदि उपस्थित थे। उधर, डाकसेवकों की हड़ताल के चलते डाक सेवा गड़बड़ाने लगी है।

आन्दोलन तेज करने की चेतावनी
पिलानी. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारियों संघ की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में चल रही हड़ताल सोमवार को 14 दिन भी जारी रही। हडताल के चलते डाक घार में ग्रामीण क्षेत्रों की चिठ्ठियों का ढेर लग गया है। विद्या विहार डाक घर के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण डाक कार्मिकों ने सोमवार को दिन भर नारेबाजी की तथा मांगें नहीं मामने तक आन्दोलन जारी रखने की चेतावनी दी। धरने को सम्बोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष कुलदीप धनखड़ ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाया तथा समय रहते मांगें नहीं मामने पर रणनीति में परिवर्तन कर आन्दोलन को तेज करने की बात कही। सोमवार को धरने पर संगठन के इन्द्रपाल, रोहिताश, कुम्भाराम, गोकुलराम, नन्दलाल, अंतरसिंह, महावीर, मातूराम घड़सीराम, सुनील, हरीराम, बनवारीलाल, कप्तान सिंह, शेरसिंह, सुभाष एवं जगदीश सहित ने भाग लिया।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग