झुंझुनू

Rajasthan : एक व्यक्ति की दो पत्नी, दोनों गहने चोरी करने में एक्सपर्ट, जानें पूरा मामला

ऑटो में बैठकर यात्री के बैग से सोने व चांदी के करीब एक लाख रुपए कीमत के गहने चोरी करने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने अलवर जिले की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Jul 13, 2025
Feature image
पुलिस की गिरफ्तार चोरी की आरोपी महिलाएं। फोटो पत्रिका

झुंझुनूं। ऑटो में बैठकर यात्री के बैग से सोने व चांदी के करीब एक लाख रुपए कीमत के गहने चोरी करने के आरोप में कोतवाली थाना पुलिस ने अलवर जिले की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है दोनों महिलाओं का पति एक ही व्यक्ति है। दोनों महिलाएं चलते वाहनों में बैठे यात्रियों के बैग व नकदी चोरी करने में एक्सपर्ट है। एक पत्नी की उम्र तीस साल व दूसरी पत्नी की उम्र चालीस साल है। दोनों पत्नियों की उम्र में करीब दस साल का अंतर है।

कोतवाली थानाधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि 11 अप्रेल 2025 को मंडावा के भारू गांव निवासी रामनिवास मेघवाल (60) ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में लिखा कि वह अपने गांव भारु से निजी वाहन से झुंझुनूं में गीतांजली ज्वैलर्स पर आया था। यहां उसने व उसकी पत्नी कमला देवी ने करीब एक लाख रुपए के गहने खरीदे थे।

इसके बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ऑटो में बैठकर गांधी चौक जा रहे थे। रास्ते में प्रभात टाकीज के पास तीन औरतें टैक्सी में बैठी। वे बैग से सोने व चांदी के गहने चोरी कर ले गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। टीम का गठन कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। अभी पति की भूमिका सामने नहीं आई है।

सिपाही प्रवीण का खास योगदान

टीम में कोतवाली थानाधिकारी हरजेन्द्र सिंह, एएसआई पवन कुमार व अन्य शामिल रहे। सिपाही प्रवीण कुमार का खास योगदान रहा। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी दोनों महिलाओं का पति एक ही जिसका नाम शेर सिंह बावरिया है। दोनों से चोरी के गहने बरामद कर लिए गए हैं। अन्य घटनाओं में भूमिका की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

-सावित्री पत्नी शेर सिंह बावरिया उम्र (30) साल निवासी माधोसिहपुरा थाना निमराना जिला अलवर

-राजोदेवी पत्नी शेरसिह जाति बावरिया उम्र (40) साल निवासी माधोसिहपुरा थाना निमराना जिला अलवर

Updated on:
13 Jul 2025 03:30 pm
Published on:
13 Jul 2025 03:30 pm
Also Read
View All
7 साल बाद मिला इंसाफ, पर जिस घर का चिराग बुझा वहां नहीं लौटेंगी खुशियां; झुंझुनूं ज्वेलर्स हत्याकांड में 5 कातिलों को उम्रकैद

झुंझुनू: इलाज के लिए भेजा था नशा मुक्ति केंद्र, 23 दिन बाद मिली मौत की खबर; परिजनों ने निष्पक्ष जांच की रखी मांग

आजमगढ़ हत्याकांड के बाद अचानक चर्चा में आए राजस्थान के रहने वाले ये IPS अफसर, हर जगह हो रही तारीफ

Jhunjhunu: अध्यक्ष की कुर्सी BJP के पास, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय महेश का कब्जा, जानें बुहाना में कैसे पलटी बाजी

झुंझुनूं जिले के 19 निकायों में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को बड़ा झटका, निर्दलीय ने भी मारी बाजी