झुंझुनू

VIDEO: राजस्थान में यहां लगे PAK समर्थित नारे! देर रात हालात हुए बेकाबू, फायरिंग-उपद्रव-पत्थरबाजी-लाठीचार्ज

फायरिंग करने वाला युवक पुलिस हिरासत में, तमंचा बरामद, खेल मैदान में देर शाम फायरिंग, आधा दर्जन उपद्रवी हिरासत में

2 min read
Jan 08, 2018

झुंझुनूं/उदयपुरवाटी।

उदयपुरवाटी कस्बे के सरकारी स्कूल के खेल मैदान में लगे हैंडीक्राफ्ट मेले में रविवार रात करीब नौ बजे एक युवक के फायरिंग करने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके चलते दो पक्ष भिड़ गए और पत्थरबाजी करने लगे। उपद्रवियों को खदेडऩे के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

VIDEO: राजस्थान पुलिस की सिफारिशी तबादला सूची आई सामने, CMO-सांसदों-MLA तक की लगी पहुंच

पुलिस के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में मारवाड़ हैंडीक्राफ्ट मेला चल रहा है। रविवार रात नवलगढ़ से आए एक युवक ने मेले में फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

ऐसे में थाने के सामने दो पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। हाथों में पत्थर और डंडे लिए दोनों पक्ष के लोगों ने तैनात पुलिस बल पर हमला करने का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

आधा दर्जन उपद्रवी हिरासत में
पुलिस ने देर रात तक उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

देश विरोधी नारेबाजी भी की
थाने के सामने एक पक्ष देश विरोधी नारेबाजी कर रहा था। यहीं नहीं छतों पर बैठे लोग पुलिस पर भी निशाना बनाकर पत्थर बरसा रहे थे। थाने के बाहर उपद्रवियों की करतूत के बाद पुलिस थाने के पास स्थित शाकंभरी गेट पूरी तरह पत्थरों से अट गया। उपद्रवी हाथों में लाठी, डंडे और सरिये लिए हुए थे।

READ: आनंदपाल , केएम और लॉरेंस के बाद राजस्थान के इस शहर में बनने वाली थी एक और खरतनाक गैंग

सर्किल से अतिरिक्त जाब्ता
स्थिति तनावपूर्ण के बाद गुढ़ागौडज़ी समेत सर्किल से भी अतिरिक्त जाब्ता बुला लिया गया। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए हर कदम उठाने में लगी हुई थी। लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

फायरिंग करने वाला युवक नवलगढ़ का
मेले में फायरिंग करने वाला युवक प्रथम दृष्टया नवलगढ़ का बताया जा रहा है। जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके पास से एक देसी तमंचा भी बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें

अब विदेशी फिल्म मेकर्स को सताने लगा जान का खतरा! बोले- ना बाबा ना, जयपुर तो अब कभी नहीं आना
Updated on:
08 Jan 2018 08:09 am
Published on:
08 Jan 2018 08:02 am
Also Read
View All
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में लॉरेंस गैंग का हार्डकोर अपराधी, सिद्धू मूसेवाला के सीने में मारी थी गोली

घायलों को सड़क पर देख दौड़े पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, पहुंचाया अस्पताल, हुई थी कार-बोलेरो की भिड़ंत, करीब एक दर्जन लोग घायल

Jhunjhunu News : पिता की मौत ‘छिपाई’, खाते से निकाली ‘गाढ़ी कमाई’, जानें कैसे हुआ कलयुगी बेटे के ‘लालच’ का भंडाफोड़?

Rajasthan: देश के लिए कारगिल युद्ध में लिया था हिस्सा…13 साल से जंजीर में बांधकर रख रहे घरवाले, रुला देगी ये स्टोरी

ऑपरेशन सिंदूर के इकलौते वायुयोद्धा शहीद: सुरेंद्र मोगा की कहानी हर भारतीय को करेगी भावुक