झुंझुनू

इस गांव में दिन के समय भी महिलाओं को देना पड़ता है पहरा, हाथों में रखती है डंडे, वजह बेहद चौंकाने वाली !

बागोरा में आबादी के पास नगरपालिका को आवंटित भूमि में स्थानीय महिलाओं ने सोमवार को मृत पशु नहीं डालने दिए।
2 min read
Women protest against for bury of Dead animal in village udaipurwati
इस गांव में दिन के समय भी महिलाओं को देना पड़ता है पहरा, हाथों में रखती है डंडे, वजह बेहद चौंकाने वाली

उदयपुरवाटी.

बागोरा में आबादी के पास नगरपालिका को आवंटित भूमि में स्थानीय महिलाओं ने सोमवार को मृत पशु नहीं डालने दिए। मृत पशुओं को लेकर आए वाहनों को महिलाओं ने रोक दिया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मृत पशु व कचरे से भरे वाहन खाली करवाए गए। बागोरा में आबादी के पास नगरपालिका को कचरा निस्तारण के लिए भूमि आंवटित की गई थी। जिसमें नगर पालिका पिछले एक साल से लगातार विरोध के बीच मृत पशु और कचरा डाल रही है। आवंटित भूमि में नगर पालिका द्वारा मृत पशु मिट्टी में दबाने के बजाय खुले में फेंका जा रहा है। जिससे यहां आसपास बसे लोग मृत पशुओं से आने वाली बदबू से दिनरात परेशान है। साथ ही खुले में फैंके जाने वाले मृत पशुओं को खाने के लिए दूसरे जानवर भी यहां पहुंच जाते है। इसके अलावा मृत पशुओं को खाकर पागल होने वाले ***** स्थानीय लोगों पर भी हमला कर रहे है। इस समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय लोग कई बार आंदोलन कर चुके है। कुछ महिनों पहले स्थानीय लोगों की ओर से मृत पशु व कचरा नहीं डालने देकर आंदोलन शुरू किया था। जिसमें प्रशासन व स्थानीय लोगों के बीच समझौता हुआ था कि पालिका द्वारा मृत पशु और कचरा खुले में नहीं फेंके जाएंगे लेकिन समझौते के बावजूद मृत पशुओं को मिट्टी में नहीं दबाया गया और खुले में ही फेंका जा रहा है। जिसके विरोध में सोमवार को फिर से स्थानीय महिलाओं ने मृत पशु व कचरा लेकर आने वाले वाहनों को रोक दिया। सूचना पर एसआई मदनलाल सैनी मौके पहुंचे। एसआई ने पुलिस को मौके पर बुलावा और पुलिस की मौजूद में मृत पशु और कचरे से भरे वाहन खाली करवाए गए। लोगों के विरोध को देखते हुए जेसीबी बुलाकर खुले पड़े मृत पशुओं को मिट्टी में दबाकर खानापूर्ति की गई।

Read More :

Published on:
19 Jun 2018 01:00 pm