4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर किसान ऐसे करेंगे बुवाई तो होगा फायदा ही फायदा, आप भी जानिए तरीका

पांच दिन में 44 गांवों के 2250 प्रगतिशील किसानों को खरीफ फसल के बीज वितरित किया गया
2 min read
Google source verification

चिड़ावा.

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली परियोजना के पांच दिन में 44 गांवों के 2250 प्रगतिशील किसानों को खरीफ फसल के बीज वितरित किया गया। सोमवार को बीज वितरण कार्यक्रम के अंतिम दिन किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें किसानों को फसल में कीट नियंत्रण व बीजोपचार के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने किसानों को जल प्रबंधन प्रणाली के के तहत संचालित परियोजना की जानकारी दी। जखोडा गांव में जल-पर्यावरण संरक्षण को दर्शाते भित्ति चित्रों के बारे में बताया गया। किसानों को भिति चित्र के माध्यम से वर्तमान में गिरते भूजल व बदलते समाज के बारे में विस्तार से समझाया। मुख्य अतिथि संस्थान सलाहकार निरंजनसिंह ने किसानो को नशामुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त समाज बनाने के लिए पे्ररित किया। उन्होंने प्रत्येक किसान को पांच-पांच पौधे लगाने की बात कही। संस्थान के कृषि समन्वयक राजकुमार यादव ने किसानों को फसल चक्र, बीजोपचार, फसल बोने का तरीका, बीज की मात्रा एवं समय पर बुआई पर जोर दिया। इस मौके पर संजय शर्मा, सुपरवाइजर अनिल कुल्हार, सूरजभानसिंह रायला, सुरेंद्र यादव, राकेशकुमार, उमेश महला, नरेशकुमार, मनोज चाहर, विकास पूनियां, अजय बलवदा आदि उपस्थित थे।

Read More :

सरकार की इस योजना से महक उठा बचपन, इन मासूमों को मिला नया जीवनदान

पानी की मांग को लेकर ज्ञापन
उदयपुरवाटी. ग्राम पंचायत छापोली में चल रही पेयजल किल्लत को लेकर सोमवार को महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मीनू सैनी के नेतृत्व में पीएचईडी विभाग के अधिकारी को ज्ञापन दिया। मीनू सैनी ने बताया कि छापोली के वार्ड नंबर 14,15,16 ,17 में 6 मार्च के बाद से पीने का पानी नही आ रहा है। जल्द ही पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांंग की। इस दौरान संदीप किरोडी, मोहम्मद गुलफाम, विकास, सुल्तान, नाथूलाल, चौपाल, पवन मीणा, लालचंद, कमला देवी, सावित्री देवी, जुगल देवी, माया देवी, लक्ष्मी देवी, मुकेश सैनी, प्रकाश कांटीवाल आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

झुंझुनू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग