समेंट कैंप पर 20 पदों पर भर्ती की जायगी
कवर्धा. अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, रायपुर में जिला रोजगार कार्यालय एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप पर 20 पदों पर भर्ती की जायगी।
यह प्लेसमेंट कैंप 23 अगस्त 2018 को शिव शक्ति बायो प्लांटेक लिमिटेड तेलीबांधा चौक रायपुर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इन पदों के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया के लिए नीचे दी गई जानकारी अवश्य पढ़ें।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि 23 अगस्त 2018 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में निजी क्षेत्र में नियोजन के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सेल्स एक्सक्यूटिव के लिए 20 पदों की भर्ती की जाएगी। आयु सीमा 20 से 35 वर्ष व कार्यक्षेत्र कवर्धा, धमतरी, सहित अन्य क्षेत्र पर भर्ती किया जाना है।
प्लेसमेंट कैंम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, व अन्य जानकारी लाना होगा। पद, संस्था व अन्य इससे संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु मनीष भट्ट एक्जीक्यूट एचआर के से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
जिला रोजगार अधिकारी के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में इच्छुक आवेदक जिनकी योग्यता 12वीं से उत्तीर्ण होना आवश्यक तो ही शामिल हो सकते हैं।