रायपुर. अगर आप किसी अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका। दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) भिलाई ने नॉन टीचिंग के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पदों की कुल संख्या 42 है। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता रखते हैं वे 5 सितंबर 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।