
goverment job
भोपाल। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से पूर्व आपको अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। आपको जिस किसी भी फील्ड में रुचि है या आप जिस भी फील्ड में जाना चाहते है, उस फील्ड के बारे में पूरी जानकारी रखिए। इसके साथ-साथ अपने चुने गए फील्ड में सफलता पाने के लिए तैयारी में जुट जाये। यदि आप किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो आपको बता दें कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 548 पदों के लिए जगह निकाली है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो संबंधित वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया कर लें और आवेदन के प्रिंटआउट को अपने पास रख लें। ध्यान रहे कि आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18- 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यहां पर करें प्रोसेस
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो MP .gov.in/">www.vyapam.nic.in पर जाकर लिंक करें और आवेदन करें। बता दें कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने कुल पदों की संख्या 548 रखी है। इस पद के लिए आवेदन आप 10 अगस्त, 2018 तक कर सकते हैं।
पदों का विवरण
उपयंत्री (सिविल/ विद्युत/ यांत्रिकी) व मानचित्रकार
शैक्षिक योग्यता
अग आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो मान्यताप्राप्त संस्थान से 10 + 2 के साथ ही अभियांत्रिकी विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा की डिग्री में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अगर आपके पास ये डिग्री है तब ही आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।
आयु सीमा
इस पद के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते है तो आपकी उम्र 18- 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इससे कम और ज्यादा होने पर आप आवेदन के पात्र नहीं हैं।
आवेदन प्रक्रिया
इस पद के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते है तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने के बाद अपने प्रिंटआउट को संभालकर रखें।
चयन प्रक्रिया
सभी उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
अंतिम तिथि
10 अगस्त, 2018
Published on:
31 Jul 2018 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
