
अगर आप भी किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं और आप सीए या सीएस पास हैं तो आपके पास बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने अकाउंट्स ऑफिसर के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। (बीएसपीएचसीएल) ने कुल 30 रिक्त पदों के लिए ये भर्तियां निकाली हैं। अगर आप भी इन पदों के लिए बताई गई योग्यता रखते हैं तो अंतिम तिथि 05 जून 2018 तक ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या - 30
इसमें से 10 पद अनारक्षित रखे गए हैं।
पद नाम -
अकाउंट्स ऑफिसर
आयु सीमा -
इन पदों के लिए आयुसीमा 21 से 37 वर्ष (अधिकतम) निर्धारित की गई है।
वेतनमान -
इन पदों के लिए वेतनमान पहले एक साल तक 36,800 रुपये प्रतिमाह दिय जाएगा। इसके बाद दूसरे साल से 56,300 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
शैक्षिक योग्यता -
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की चार्टर्ड अकाउंटेट (सीए) की परीक्षा पास होना चाहिए। या इसके अलावा इस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीएम/आईसीडब्ल्यूए की परीक्षा पास होना चाहिए। ये योग्यता होने के बाद ही आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया-
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम्प्यूटर आधारित परीक्षा होने होगी, इसी के आधार पर चयन किया जाएगा।
फीस -
इन पदों पर आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपए शुल्क देय होगा। बिहार स्टेट के एससी/एसटी उम्मीदवारों और दिव्यांगों को 375 रुपये शुल्क देना होगा। डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा किया जा सकता है।
इन भर्तियों से संबंधित नोटिफिकेशन वेबसाइट www.bsphcl.bih.nic.in पर देखें। लॉगइन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया -
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) की आधिकारिक वेब साइट www.bsphcl.bih.nic.in पर लॉग इन करें।
भर्तियों से संबंधिक महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की लास्ट डेट 05 जून 2018 है।
05 जून 2018 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
जून 2018 के आखिरी सप्ताह में हो ऑन लाइन परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है।
वेबसाइट :www.bsphcl.bih.nic.in