16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSPHCL recruitment 2018 -असिस्टेंट के 90 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

BSPHCL Assistant Recruitment 2018, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ( BSPHCL ) ने असिस्टेंट के 90 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

May 10, 2018

BSPHCL

BSPHCL Assistant Recruitment 2018, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ( BSPHCL ) ने असिस्टेंट के 90 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 29 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।अावेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ( BSPHCL ) में रिक्त पदाें का विवरणः

असिस्टेंट, कुल पद : 90 (अनारक्षित- 30)
योग्यता : इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

आयुसीमा : न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष।

वेतनमान : एक वर्ष तक 15,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद 35,400 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यार्थियों को 1500 रुपए।
- बिहार के एससी/एसटी उम्मीदवारों और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 375 रुपये देने होंगे।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों को चयन कम्प्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पुन: होमपेज पर वापस आएं और Apply Online for the post of Assistant लिंक को क्लिक करें।
- क्लिक करते ही नया वेबपेज खुलेगा। इस पेज पर उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके लिए रजिस्टर्ड नाउ ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन पेज खुज जाएगा। इसमें मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें।
- सभी जानकारियां दर्ज करने के बाद सब्मिट एंड कंटीन्यू ऑप्शन को क्लिक कीजिए।
- क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा इसमें आपका एप्लीकेशन नंबर जेनरेट हो जाएगा। अब इस एप्लीकेशन नबर को नोट कर लें और लॉगइन टू कंटीन्यू ऑप्शन को क्लिक करें।
- ऐसा करने पर नया पेज खुलेगा। इस पेज पर उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगइन करे।
- लॉगइन करने पर आवेदन पत्र खुल जाएगा। इसे अच्छी तरह पढ़ें और मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।
- इसके बाद सेव एंड कंटीन्यू ऑप्शन को क्लिक करें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
- ध्यान रहे आवेदन पत्र को सब्मिट करने से पूर्व दर्ज की गई सभी जानकारियों को एक बार पढ़ लें और जो भी बदलाव करने हैं कर लें।
- सब्मिट करने के बाद आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
- अंत में सब्मिट किए गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 29 मई 2018
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 29 मई 2018
ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि : जून 2018 के आखिरी सप्ताह में

अधिक जानकारी यहां :
वेबसाइट : www.bsphcl.bih.nic.in
ई-मेल : employment@bsphcl.co.in

BSPHCL Assistant Recruitment 2018ः

बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड ( BSPHCL ) में असिस्टेंट के 90 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।