जॉब्स

Air India recruitment – एयर इंडिया में ट्रेनी केबिन क्रू, स्टेशन मैनेजर और अन्य के 35 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Air india trainee cabin crew recruitment 2018, एयर इंडिया ने ट्रेनी केबिन क्रू, स्टेशन मैनेजर और अन्य पदों के 35 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए

2 min read
Mar 01, 2018
air india

Air india trainee cabin crew recruitment 2018, एयर इंडिया ने ट्रेनी केबिन क्रू, स्टेशन मैनेजर और अन्य पदों के 35 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 मार्च 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पद पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

Air India में रिक्त पदों का विवरणः

डिप्टी चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर - 1 पद
चीफ ऑफ आईटी - 1 पद
सिंथेटिक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर - 2 पद
कमांडर / सीनियर ट्रेनी पायलट -
ट्रेनी केबिन क्रू - 16 पद
स्टेशन मैनेजर - 14 पद
डायरेक्टर (टेक्निकल) - 1 पद

Air India cabin crew recruitment 2018 के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:

डिप्टी चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर - आईसीएआई से पास एसोसिएट चार्टर्ड एकाउंटेंट।

पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

Air India cabin crew recruitment 2018 के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार संबंधित दस्तावेजों के साथ एलायंस एयर पर्सनल डिपार्टमेंट एलायंस भवन, टर्मिनल -1 बी, आईजीआई हवाईअड्डा, नई दिल्ली - 110037 के पते पर 23 मार्च 2018 तक या उससे पहले आवेदन जमा कर सकते हैं।

Air India cabin crew recruitment 2018 के लिए आवेदन की महत्वपूर्ण तिथि:
Air India cabin crew के रिक्त पदों पर आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2018

Air india trainee cabin crew recruitment notification 2018:

एयर इंडिया ने ट्रेनी केबिन क्रू, स्टेशन मैनेजर और अन्य पदों के 35 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

एअर इंडिया (Air India) का परिचयः

एअर इंडिया (Air India) भारत की ध्वज-वाहक विमान सेवा है। यह भारत सरकार की चलाई हुई दो विमानसेवाओं में से एक है (दूसरी है इंडियन एअरलाईन्स जिसका एयर इंडिया में विलय हो चुका है)। एअर इंडिया का कार्यवाहक केन्द्र मुम्बई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहाँ से एयर इंडिया की उड़ानें विश्व में 39 गन्तव्य स्थान तथा भारत में 12 गन्तव्य स्थानों तक जाती हैं।

Published on:
01 Mar 2018 02:15 pm