TSNPDCL Junior Lineman recruitment 2018, नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड ( TSNPDCL ) ने जूनियर लाइनमैन के कुल 2553 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 19 मार्च 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।
नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड ( TSNPDCL ) में रिक्त पदों का विवरणः
जूनियर लाइनमैन, कुल पद : 2553 (सर्कल के आधार पर रिक्तियों का वर्गीकरण)
- वारंगल, पद : 575 - करीमनगर, पद : 674 - खम्मम, पद : 365 -निजामाबाद, पद : 500 - आदिलाबाद, पद : 439
वेतनमान : 15,585 रुपये से 25,200 रुपये।
योग्यताः मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास की हो। साथ ही इलेक्ट्रिकल ट्रेड/ वायरमैन में आईटीआई हो।
आयु सीमा (01 जनवरी 2018 को) - न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष। - अधिकतम आयु में एससी/ एसटी/ बीसी आवेदकों के लिए पांच वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रियाः योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा का स्वरूपः - यह परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। इसमें 80 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। - परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। पहला भाग आईटीआई विषय से संबंधित होगा। इसमें कुल 65 सवाल शामिल होंगे। - जबकि दूसरा भाग जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी पर आधारित होगा। इसमें कुल 15 प्रश्न शामिल होंगे। - प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रश्नपत्र अंग्रेजी और तेलुगु भाषा में होगा। - परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पोल क्लाइंबिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन शुल्कः - 120 रुपये। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। - एससी/ एसटी/ बीसी आवेदकों के लिए शुल्क देय नहीं है।
आवेदन प्रक्रियाः - वेबसाइट http://tsnpdcl.cgg.gov.in पर क्लिक करें। अब यहां दिए गए Notification लिंक पर क्लिक करें। - ऐसा करने पर पद संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दी गई जानकारियां ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें। - आवेदन के लिए नोटिफिकेशन के सामने मौजूद Make Payment लिंक पर क्लिक करें। - अब शुल्क का भुगतान करें। भुगतान के बाद आपको जनरल नंबर प्राप्त होगा। - इसके बाद आप Submit Application लिंक पर क्लिक करें। यहां जनरल नंबर, डेट ऑफ पेमेंट और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। - फिर अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें। - अब आई एग्री पर टिक मार्क करें। फिर कैप्चा दर्ज कर अपलोड बटन पर क्लिक करें। - इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा। अब आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी करें। - अंत में भरे हुए फॉर्म को सब्मिट कर दें और इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
खास तारीखेंः ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 19 मार्च 2018 (शाम 5 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख : 19 मार्च 2018 (रात 11:59 बजे तक) परीक्षा का हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं : 02 अप्रैल 2018 से। लिखित परीक्षा की तारीख : 08 अप्रैल 2018 (सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक)
नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ऑफ तेलंगाना लिमिटेड ( TSNPDCL ) में जूनियर लाइनमैन के कुल 2553 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।