APVVP, Ananthapuramu Recruitment 2021: गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल कैंपस, अनंतपुरमू ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर और जीडीएमओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
APVVP Ananthapuramu Recruitment 2021: गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल कैंपस, अनंतपुरमू ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर और जीडीएमओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 17 मई 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
अनंतपुरमू जिले के एपीवीवीपी अस्पतालों में अनुबंध के आधार पर काम करने के लिए विशेषज्ञ, सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी के पदों पर कोविड-19 विशेष भर्ती के लिए पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार पात्रता विवरण संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए अनंतपुरमू जिला हॉस्पिटल की आधिकारिक वेबसाइट http://ananthapuramu.ap.gov.in से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
वॉक-इन-इंटरव्यू की तिथि: 17 मई 2021, सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
रिक्तियों का विवरण
विशेषज्ञ डॉक्टर (सामान्य चिकित्सा/ पल्मोनोलॉजी / बाल रोग / ओटोरहिनोलारिंजोलॉजी में पीजी डिग्री या डिप्लोमा): 09 पद
सामान्य ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (एमबीबीएस योग्यता) (कुल 13 सीसीसी) प्रत्येक सीसीसी के लिए 3 जीडीएमओ): 60 पद
ऐसे करें अप्लाई
पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 17 मई 2021 को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं। सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों / दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरकर जिला समन्वयक अस्पताल सेवाओं (एपीवीवीपी), सरकारी सामान्य अस्पताल परिसर, तिरुवनंतपुरम में जमा करना होगा। 17 मई 2021 को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
Web Title: APVVP Ananthapuramu Recruitment 2021 For Specialist Doctor and GDMO Posts