जॉब्स

Army Bharti 2024: पूजा-पाठ और कर्मकांड के हैं जानकार तो इंडियन आर्मी में करें नौकरी, जानें कैसे

अगर आप पूजा-पाठ कराते हैं और आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय सेना (Army Bharti 2024) में जेसीओ (JCO) की भर्ती निकाली गई है, जिसके तहत मौलवी, पादरी, पुजारी और बौद्ध भिक्षु जैसे धार्मिक शिक्षकों की भर्ती होगी।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2024, 3:49 PM IST
army_bharti_2024_2.jpg
Army Bharti 2024

Indian Army Religious Bharti 2024: अगर आप पूजा-पाठ कराते हैं और आर्मी में भर्ती होना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय सेना (Army Bharti 2024) में जेसीओ (JCO) की भर्ती निकाली गई है, जिसके तहत मौलवी, पादरी, पुजारी और बौद्ध भिक्षु जैसे धार्मिक शिक्षकों की भर्ती होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख और अन्य जानकारी के लिए इस खबर को अंत तक पढ़ें।


भारतीय सेना (Indian Army) में धार्मिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तीन फेज होंगे। पहले फेज में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (Computer Based Exam In Amry) देना होगा, जिसे पास करने वाले उम्मीदवार फेज 2 यानी रिक्रूटमेंट रैली का हिस्सा बनेंगे। इसमें फिजिकल और मेडिकल टेस्ट (Physical & Medical test In Indian Army) होगा। इसके बाद उम्मीदवार तीसरे और फाइनल फेज के लिए सेलेक्ट होंगे, जोकि इंटरव्यू है।

बता दें, लिखित परीक्षा में पास करने के लिए उम्मीदवारों का कम-से-कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। वहीं फिजिकल टेस्ट में 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। पहाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवार को दौड़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।


धार्मिक शिक्षक पंडित व पंडित (गोरखा): अप्लाई करने के लिए किसी भी यूजीसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संस्कृत में शास्त्र या आचार्य की डिग्री होनी चाहिए। शास्त्री और आचार्य (Acharya) में मेन कोर्स में कर्मकांड होना चाहिए या फिर एक साल का कर्मकांड में डिप्लोमा अनिवार्य है।


धार्मिक शिक्षक ग्रंथी (सिख उम्मीदवार): किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और साथ ही पंजाबी का जानकार।


धार्मिक शिक्षक मौलवी (मुस्लिम उम्मीदवार): किसी भी विषय में ग्रेजुएट और अरबी में आलिम या अदीब-ए-माहिर/उर्दू में उर्दू माहिर होना चाहिए।


धार्मिक शिक्षक पादरी (ईसाई उम्मीदवार): किसी भी विषय में ग्रेजुएट और साथ ही प्रीस्टहुड होना चाहिए।


धार्मिक शिक्षक बौद्ध भिक्षु (बौद्ध उम्मीदवार): किसी भी विषय में ग्रेजुएट और मोनेस्ट्री के मुख्य पुजारी से मान्यता प्राप्त भिक्षु होना चाहिए।


जूनियर कमीशंड ऑफिसर (Junior Commissioned Officer) की इस पद के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है। आधिकारिक वेबसाइट इस खबर के अंत में है, आप उस लिंक पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।


इस पद के लिए फॉर्म भरने के लिए आपको 200 रुपये और साथ में बैंकिंग चार्ज देना होगा। उम्मीदवार डेबिट/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई में से किसी एक माध्यम की मदद से पेमेंट कर सकते हैं।


भारतीय सेना (Army Bharti 2024) के इस पद पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार की उम्र 27 से 34 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 1990 से 1997 के बीच होना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिएjoinindianarmy.nic.in पर जाएं।

Updated on:
18 Mar 2024, 3:49 PM IST
Published on: