जॉब्स

Assam rifles recruitment 2021: राइफलमैन/राइफलवुमन के 131पदों पर निकली भर्ती,जल्द करें आवेदन

Assam rifles recruitment 2021: असम राइफल्स ने मेधावी स्पोर्ट्सपर्सन भर्ती योजना के तहत राइफलमैन/राइफलवुमन जनरल ड्यूटी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

less than 1 minute read

Assam rifles recruitment 2021:असम राइफल्स पुलिस बल में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं को एक सुनहरा मौका मिल रहा है। डायरेक्टरेट जनरल असम राइफल्स ने स्पोर्ट्सपर्सन भर्ती योजना के तहत राइफलमैन/राइफलवुमन के 131 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड assamrifles.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 जून 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2021

Assam rifles recruitment 2021: रिक्ति विवरण:

राइफलमैन/राइफलवुमन जनरल ड्यूटी- 131पद

Assam rifles recruitment 2021: पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

Assam rifles recruitment 2021

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण और खेलों में फील्ड परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें:

पुलिस बल की भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार असम राइफल्स की वेबसाइट www.assamrifles.gov.in के माध्यम से 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक दस्तावेजों और नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं

Updated on:
17 Jun 2021 07:40 pm
Published on:
17 Jun 2021 07:17 pm
Also Read
View All