Balmer Lawrie Recruitment 2021: बालमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने सीएम, एएम, डीएम और आपरेशन हेड के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 21 मई 2021 है।
Balmer Lawrie Recruitment 2021: सरकारी क्षेत्र में कंपनी बालमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ( Balmer Lawrieand Company Limited ) ने चीफ मैनेजर, सेक्शन हेड, असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 09 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बालमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.balmerlawrie.com/pages/currentopening पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2021 है। पदों से संबंधित योग्यता, अंतिम तिथि, आवेदन कैसे करें, चयन प्रक्रिया व अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार बालमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 08 मई 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2021
पदों के नाम और संख्या
कुल पदों की संख्या - 09
मुख्य प्रबंधक आईटी - 01 पद
हेड ऑपरेशन - 01 पद
हेड मार्केटिंग - 01 पद
डिप्टी मैनेजर आईटी - 01 पद
असिस्टेंट मैनेजर आईटी - 01 पद
असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग - 01 पद
असिस्टेंट मैनेजर विनिर्माण 01 पद
असिस्टेंट मैनेजर एचआर - 02 पोस्ट
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और पात्र व्यक्ति बालमर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ( Balmer Lawrieand Company Limited ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तियों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2021 है। योग्य इच्छुक उम्मीदवार बालमर लॉरी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.balmerlawrie.com/pages/currentopening के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 मई 2021 है।
Web Title: Balmer Lawrie Recruitment 2021 for the post of Assistant Manager, Deputy Manager