जॉब्स

BECIL Recruitment 2021: असिस्टेंट एडिटर, प्रूफ रीडर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

BECIL Recruitment 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL Recruitment) ने असिस्टेंट एडिटर, प्रूफ रीडर सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आंमत्रित किया है।

less than 1 minute read
Jun 18, 2021
becil recruitment 2021

BECIL Recruitment 2021: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL Recruitment) ने असिस्‍टेंट एडिटर, प्रूफ रीडर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आंमत्रित किया है। योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2021

BECIL Recruitment 2021 रिक्ति विवरण

एडिटर- 2 पद

असिस्टेंट एडिटर- 2 पद

प्रूफ रीडर- 2 पद

बिजनेस एक्जीक्यूटिव - 2 पद

मार्केटिंग सुपरवाइजर- 2 पद

BECIL Recruitment 2021 पात्रता मानदंड

शैक्षिक योग्यता:

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।

BECIL भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई 2021 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का कोई अन्य साधन / मोड स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपने फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र / जाति प्रमाण पत्र को स्कैन करने के बाद उन्हें अपलोड जरूर करें। इसके साथ ही फ़ाइल का आकार 100kb से अधिक न हो।

Published on:
18 Jun 2021 05:31 pm
Also Read
View All