BEL engineers recruitment 2018, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स आैर मेकेनिकल इंजीनियर्स के 26
BEL engineers recruitment 2018, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स आैर मेकेनिकल इंजीनियर्स के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 26 जनवरी 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन 26 पदों को अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। अनुबंध एक साल के लिए होगा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में रिक्त पदों का विवरणः
कॉन्ट्रैक्ट इंजीनियर्स, कुल पद : 26
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में विषय के अनुसार रिक्तियों का विवरणः
इलेक्ट्रॉनिक्स, पद : 16
मेकेनिकल, पद : 10
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता :
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से प्रथण श्रेणी के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्यूनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में बीई या बीटेक डिग्री हो। इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में छह महीने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी।
अधिकतम आयु : 01 फरवरी 2018 को 25 वर्ष। आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
वेतनमान : 23,000 रुपये प्रति माह।
चयन प्रक्रिया : लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए योग्य उम्मीदवार चुने जाएंगे। लिखित परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू में पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ के साथ प्रमाणपत्रों की मूल प्रति और सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी को लेकर जाएं।
जरूरी सूचनाः
-बीई/ बीटेक डिग्री नहीं होने पर इन पदों के लिए आवेदन नहीं करें।
-स्थानीय उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन शुल्क : किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन प्रक्रियाः
-उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए बीईएल की वेबसाइट लॉगइन करें।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 26 जनवरी 2018
अधिक जानकारी यहांः
ई-मेल : hrns@bel.co.in
वेबसाइट : http://bghr-recruitment.com
BEL engineers recruitment notification 2018:
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने इलेक्ट्रॉनिक्स आैर मेकेनिकल इंजीनियर्स के 26 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।
परिचयः
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन एक सैन्य एवं नागरिक उपकरण एवं संयंत्र निर्माणी है। भारत सरकार द्वारा सन 1954 में सैन्य क्षेत्र की विशेष चुनौतीपूर्ण आवश्यकताऐं पूरी करने हेतु रक्षा मन्त्रालय के अधीन इसकी स्थापना की गई थी। इलेक्ट्रानिक उपकरण व प्रणालियों का विकास तथा उत्पादन देश में ही करने के उद्देश्य से इसका पहला कारखाना बंगलुरू में लगाया गया था, किन्तु आज यह अपनी नौ उत्पादन इकाईयों, कई क्षेत्रीय कार्यालय तथा अनुसन्धान व विकास प्रयोगशालाओं से युक्त सार्वजनिक क्षेत्र का एक विशाल उपक्रम है, जिसे अपने व्यावसायिक प्रदर्शन के फलस्वरूप भारत सरकार से नवरत्न उद्योग का स्तर प्राप्त हुआ है।