जॉब्स

BEL Recruitment 2021: बीईएल में ट्रेनी इंजीनियरों के पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

BEL Recruitment 2021: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( बीईएल ) ने संविदा के आधार पर ट्रेनी इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की की अंतिम तारीख 21 मई 2021 है।
2 min read
• •
Updated: 12 May 2021, 4:26 PM IST
Bharat Electronics Limited

BEL Recruitment 2021: पब्लिक सेक्टर की कंपनी में काम करने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) ने संविदा के आधार पर ट्रेनी इंजीनियर के 30 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बीईएल ने इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों इच्छुक और योग्य व्यक्ति भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई 2021 है। योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट @bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की शुरुआती तिथि 12 मई 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई 2021

जरूरी योग्यता

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के पास मान्तया प्राप्त विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/ईएंडटी/दूरसंचार में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों की डिग्री जरूरी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए प्रथम श्रेणी में पास होना भी जरूरी। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के पास क्लास का डिग्री होना जरूरी। सभी उम्मीदवारों को सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने की विधि संलग्न करनी होगी। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 01 अप्रैल 2021 को 25 वर्ष।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक और योग्य आवेदक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ( BEL ) की आधिकारिक वेबसाइट @bel-india.in पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान देने की बात यह है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2021 है। आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मिलिट्री कम्युनिकेशंस एसबीयू, बेंगलुरु यूनिट के लिए ट्रेनी इंजीनियर- I (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर)। बता दें कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) रक्षा मंत्रालय के तहत एक नवरत्न कंपनी और भारत की प्रमुख व्यावसायिक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है।

Web Title: BEL Recruitment 2021 apply for trainee engineer posts

Updated on:
12 May 2021, 4:26 PM IST
Published on: