जॉब्स

BHEL Recruitment 2021: भेल में निकली स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

BHEL Recruitment 2021: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने पीटीएमसी स्पेशलिस्ट और पीटीएमसी सुपर स्पेशलिस्ट के 13 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तारीख 03 मई 2021 है।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2021, 2:52 PM IST
bhel

BHEL Recruitment 2021: पब्लिक सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवकों के लिए सुनहरा मौका है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने पीटीएमसी स्पेशलिस्ट और पीटीएमसी सुपर स्पेशलिस्ट के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 03 मई 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। ये वेकेंसी भेल की तिरुचिरापल्ली जिले के थिरुवेरुम्बुर में स्थिति अस्पताल के लिए निकली है। उम्मीदवार आवेदन पत्र को ईमेल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के नाम से भेज सकते हैं।

Important Dates:

आवेदन जमा करने की शुरुआती तारीख 26 अप्रैल 2021

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 03 मई 2021

पदों का विवरण

भेल के इस भर्ती अभियान के तहत पीटीएमसी स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट के 13 पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आयु सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 64 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, 70 वर्ष तक छूट मिल सकती है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन मूल प्रमाण पत्रों की जांच और सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन, शैक्षिक योग्यता और अनुभव चयन का आधार माना जाएगा। इंटरव्यू का डेट, स्थान और समय तय होने पर सभी आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 03 मई 2021 को या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक मेडिकल प्रोफेशनल्स को सबसे पहले भेल की आधिकारिक मेडिकल कंसल्टेंट की वेबसाइट https://careers.bhel.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आवेदन पत्र ती स्कैन हुई कॉपी, जरूरी प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के साथ पीटीएमसी के लिए आवेदन ईमेल ( recruit@bhel.in ) पर करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन पत्र 3 मई या उससे पहले तक पहुंच जाना चाहिए।

Updated on:
29 Apr 2021, 2:52 PM IST
Published on: