जॉब्स

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में तकनीशियन अपरेंटिस के 250 पदों पर भर्ती, करें अावेदन

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( BHEL ), इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन, बेंगलूर में तकनीशियन अपरेंटिस के 250 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
Nov 17, 2017
BHEL

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( BHEL ), इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन, बेंगलूर में तकनीशियन अपरेंटिस के 250 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्म में आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 नवंबर,2017 से 16 दिसंबर,2017 तक होने वाले इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचइएल या भेल) भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग व विनिर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है। बीएचईएल आज भारत में ऊर्जा संबंधी मूलभूत संरचना क्षेत्र में विशालतम इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण उद्यम है। बीएचईएल की स्थापना हुए 50 वर्ष से अधिक समय बीत चुके है, जिसने भारत में देशी भारी विद्युत उपस्कर उद्योग को जन्म दिया। यह एक ऐसा सपना था, जो निष्पादन के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ कल्पना से अधिक पूरा हुआ। कम्पनी 1971-72 से निरन्तर लाभ अर्जित कर रही है और 1976-77 से लाभांश का भुगतान कर रही है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड,इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीज़न,बेंगलूर में रिक्त पदों का विवरण:
तकनीशियन अपरेंटिस(डिप्लोमा होल्डर्स): 250 ट्रेनिंग स्लॉट्स
तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा होल्डर्स) के लिए मासिक स्टिपेंड: रु. 4000/-

तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा होल्डर्स) के लिए चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा होल्डर्स) के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव:उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से वर्ष 2015/ 2016/ 2017 में सम्बंधित विषय में डिप्लोमा प्राप्त किया हो. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देखें।

तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा होल्डर्स) के लिए आयु सीमा:

(1 नवंबर,2017 को)18 – 27 वर्ष। सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी गई है।

तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा होल्डर्स) के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार की वेबसाइट www.bheledn.com से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित फॉर्म में आवेदन फॉर्म और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 20 नवंबर,2017 से 16 दिसंबर, 2017 तक इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवार इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
इंटरव्यू की प्रारंभिक तिथि: 20 नवंबर, 2017
इंटरव्यू की अंतिम तिथि: 16 दिसंबर,2017

BHEL recruitment Notification 2017:

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ( BHEL ), इलेक्ट्रॉनिक्स डिवीजन, बेंगलूर में तकनीशियन अपरेंटिस (डिप्लोमा होल्डर्स) के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
17 Nov 2017 03:49 pm