26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 47 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 47 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 16 Nov 2017, 6:41 PM IST

uksssc

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुल 47 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 30 दिसम्बर, 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में रिक्त पदों का विवरणः
कुल पद- 47


अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग में अग्निशमन द्वितीय अधिकारी-19 पद
वेतनमानः लेवल 7,रूपए 44900 — 142400

शैक्षिक अर्हताः-
अनिवार्य अर्हताः-
विज्ञान विषयों में (भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों में) स्नातक की उपाधि या
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष उपाधि। केन्द्र या राज्य सरकार द्वारा किसी मान्यता प्राप्त
संस्थान से कम से कम छः माह का सर्टिफिकेट इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन होने की स्थिति में अधिमान
दिया जाएगा।

अधिमानी अर्हताएंः-
अन्य बातों के समान होने पर सीधी भर्ती के मामले में अभ्यर्थी को अधिमान्य दिया
जाएगा, जिसमें
1.प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष सेवा की हो।
2.राष्ट्रीय कैडेट कोर का “बी“ प्रमाण-पत्र अथवा “सी“ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।


पुलिस दूरसंचार विभाग के अन्तर्गत रेडियो अनुरक्षण अधिकारी-11 पद

रेडियों केन्द्र अधिकारी -17 पद

वेतनमानः-लेवल-07, रू0 44900-रू 0142400

शैक्षिक अर्हताः-
अनिवार्य अर्हता
-भौतिक विज्ञान और गणित के साथ बी0एस0सी0 परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

आयु सीमाः आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष आैर अधिकतम सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गर्इ है।


चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों के चयन हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा आयोजित करार्इ जाएगी। लिखित परीक्षा के संबंध में परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट तथा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी।

नोट-अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किये जायेंगे

आवेदन शुल्क: 300 रूपए


कैसे करें आवेदन:
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में रिक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार www.sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथिः 30 दिसम्बर, 2017

UKSSSC Recruitment Notification 2017:

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में कुल 47 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।