Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 19000 भर्ती निकलने के बाद होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकली है। यहां देखें-
Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 19000 भर्ती निकलने के बाद होमगार्ड के 15000 पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में बिहार पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक युवा www.onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर 27 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।
बिहार पुलिस की इस भर्ती के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे। अभी बस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि महानिदेशक सह महासमादेष्टा कार्यालय, गृह रक्षा वाहिनी, बिहार ने 15000 होमगार्ड भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। बिहार के 37 जिलों में (अरवल जिला एवं पुलिस जिला नवगछिया तथा बगहा को छोड़कर) के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
पटना- 1479
नालन्दा- 812
भोजपुर- 511
रोहतास - 559
बक्सर- 312
कैमूर/भभुआ- 241
गया- 909
नवादा- 361
जहानाबाज- 317
अरवल- 0
औरंगाबाद- 217
मुजफ्फरनगर- 296
सीतामढी- 439
शिवहरी- 78
छपरा- 690
सिवान - 231
गोपालगंज- 395
मोतिहारी- 474
बेतिया- 311
बगहा- 0
दरभंगा- 741
समस्तीपुर- 731
मधुबनी- 607
पूर्णियां- 280
कटिहार - 484
अररिया - 122
किशनगंज- 280
सहरसा - 74
सुपौल - 144
मधेपुरा- 193
भागलपुर- 666
बॉका- 294
नवगछिया- 0
मुंगेर- 171
जमुई- 257
लखीसराय- 123
शेखपुरा- 192
खगड़िया- 111
बेगूसगू राय - 422
इस भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। वहीं शैक्षणिक योग्यता व चयन प्रक्रिया जैसी अन्य डिटेल्स के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यहबां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार होमगार्ड भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। कैंडिडेट्स जिस जिले के निवासी हैं, उसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।