जॉब्स

Sarkari Result: बिहार विधान परिषद् भर्ती परीक्षा के परिणाम हुए जारी, यहां से करें चेक

Sarkari Result 2021: बिहार विधान परिषद ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। जारी किए गए लिंक पर जाकर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Apr 2021, 5:38 PM IST
Bihar vidhan parishad
Bihar vidhan parishad

Sarkari Result 2021: बिहार विधान परिषद् (Bihar Legislative Council) के ओर से विभिन्न पदों की भर्ती के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए है। इंतजार कर रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते है।

बिहार विधान परिषद् (Bihar Legislative Council) में ली गई भर्ती के लिए परीक्षा असिस्टेंट, ट्रांसलेटर (हिन्दी व अंग्रेजी), असिस्टेंट (उर्दू प्रकाशन) और असिस्टेंट डीन जैसे पदों के लिए ली गई थी इस परीक्षा में कुल 3325 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिनकी लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

बिहार विधान परिषद् सचिवालय असिस्टेंट के लिए पहले चरण की परीक्षा कंप्यूटर मोड पर 18 और 19 अक्टूबर 2019 को ली गई थी। बिहार विधान परिषद् भर्ती प्रारंभिक परीक्षा परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

बिहार विधान परिषद परिणाम 2019 कैसे करें चेक ?
1) सबसे पहले उम्मीदवार बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in पर जाएं
इसके बाद विज्ञापन संख्या 02/2019 "सहायक - सीबीटी परीक्षा" लिंक पर क्लिक करें आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
अब आप बिहार विधानसभा रिजल्ट को डाउनलोड करें

Updated on:
20 Apr 2021, 5:38 PM IST
Published on: