जॉब्स

Happy Birthday Vijay: इस एक्टर ने किसी हीरोइन से नहीं, बल्कि सेट पर मिलने आई लड़की से की शादी, 3 साल तक चला अफेयर

Happy Birthday Vijay Chandrasekhar Joseph: साउथ के कई सुपस्टार अपनी बेहतरीन फिल्मो के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अभिनेता विजय की प्रेम कहानी कुछ दूसरे स्टार्स से हटकर है।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2021, 9:42 AM IST
Happy Birthday Vijay Chandrasekhar Joseph
Happy Birthday Vijay Chandrasekhar Joseph

Happy Birthday Vijay Chandrasekhar Joseph: साउथ सिनेमा के जाने माने सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर को भला कौन नही जानता, उनकी हर फिल्में लोगों के दिलो-दिमाग में छाई रहती है। उनकी इसी आदाकारी को देख हर लड़कियों का दिल उनके लिए धड़कने लग जाता है। आज हम उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसी ही दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं जो उनकी जिंदगी के बेहद करीब है।

विजय साउथ सिनेमा के ऐसे बड़े एक्टर्स में से एक है जिनके साथ काम करने के लिए बड़ी से बड़ी हीरोइनों की लाइन लगी रहती है। इतना ही नही, बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तक ने विजय के साथ ही काम करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय की तमिल फिल्म Thamizhan थी। जो साल 2002 में आई थी। विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

विजय के आस-पास भले ही बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां हमेशा बनी रहती थी जिनके साथ रुपहले पर्दे पर उन्होंने काफी रोमांस भी किया है लेकिन इसके बाद भी उनका दिल एक साधारण सी लड़की पर आ गया था। विजय ने संगीता नाम की लड़की से शादी की है। यह वही लड़की है जब एक समय वो विजय की बड़ी फैन हुआ करती थीं।

संगीता यूके में रहती थीं और शूटिंग के दौरान ही दोनों की मुलाकात एक सेट पर हुई थी। उनसे पहली बार मिलते ही विजय संगीता को दिल दे बैठे थे। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी।

संगीता ने शूटिंग के सेट पर ही विजय को अपने बारे में सबकुछ बता दिया था। बाद में दोनों की बातों का सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहा। इसके बाद एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली।

Published on: