16 साल के काम का फल है
इस बारे में बात करते हुए शाहिद कपूर ने कहा था, 'मैं स्मोकिंग का समर्थन नहीं करता हूं। लेकिन रोल को इसकी जरूरत थी। ये आसान नहीं था। एक वक्त ऐसा था जब मुझे एक दिन में 20 सिगरेट पीनी पड़ती थी। इसके बाद मुझे अपने बच्चों के पास घर जाने से पहले 2 घंटे तक नहाना पड़ता था, ताकि सिगरेट की बदबू जा सके।' इसके अलावा शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में कबीर सिंह को लेकर कहा था, 'कबीर सिंह बहुत स्पेशल फिल्म थी। ये साल भी स्पेशल है। मुझे लगता है कबीर सिंह मेरे 16 साल के काम का फल है। कभी कभी आपको अपने सही समय का इंतजार करना पड़ता है। सक्सेस आपको समय आने पर ही मिलती है। अवसर मिलने की बात है। सही समय आने की जरूरत है।'