25 साल की उम्र से कर रहे हैं डेटिंग
जैकी श्रॉफ ने कहा, 'मेरे बेटे ने 25 साल की उम्र में डेटिंग शुरू कर दी थी और वो दोनों वास्तव में बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे नहीं पता कि उन्होंने अपने भविष्य के लिए क्या फैसला किया है, लेकिन मुझे एक बात का यकीन है कि टाइगर अपने काम को लेकर बेहद फोकस्ड है।' इसके बाद वह कहते हैं, 'कोई नहीं, चाहे वह उसकी मां, पिता, बहन या गर्लफ्रेंड हो, टाइगर के लिए उसके काम से ज्यादा कोई मायने नहीं रखता है। टाइगर और उसके काम के बीच कोई नहीं आ सकता। वह अपने काम पर बहुत अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो कि अच्छा है।'